{"_id":"633ad9d22b89ab1df77707ba1cef7dd7","slug":"new-year-2015-celebration-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर झूमी पहाड़ों की रानी, रिज और मालरोड पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर झूमी पहाड़ों की रानी, रिज और मालरोड पर जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jan 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्स क्वीन शिमला में थर्टी फर्स्ट नाइट जश्न से सराबोर रही। नए साल के इस्तकबाल में लोकलाइट्स और टूरिस्ट रिज मैदान तथा मालरोड पर जमकर झूमे और नाचे। म्यूजिक और डांस के बीच हर तरफ मस्ती का आलम रहा।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी सहित निजी होटलों और रेस्टोरेंटों की ओर से दिए स्पेशल न्यू ईयर ऑफरों का लोगों ने फायदा उठाया। स्थानीय लोगों और सैलानियों ने शिमला में नए साल का स्वागत पूरी मस्ती के साथ किया।
विज्ञापन
मस्ती भी इतनी कि लोग ठंड के बाद भी आधी रात तक रिज और मालरोड पर झूमते गाते रहे। शहर के होटलों का माहौल रंगीन रहा। जगह-जगह मस्ती की पाठशाला लगी और लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन
किसी ने फैमिली के साथ कैंडिल लाइट डिनर किया तो कहीं कपल्स डांस फ्लोर पर थिरके। नए साल का जश्न मनाने में छोटे-बड़े कोई पीछे नहीं रहे। जगह-जगह पार्टियां का आयोजन कर नए साल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
राजधानी में नए साल के जश्न में जमकर जाम छलके। होटलों और शिमला-कुफरी मार्ग, नालदेहरा मार्ग, बालूगंज और समरहिल मार्ग पर कई स्थानों पर खुले में कॉकटेल पार्टी का दौर चला।
राजधानी की सड़कों पर नशे में धुत युवाओं ने हुड़दंग मचाया। हालांकि पुलिस कर्मियों के तैनात होने से अव्यवस्था नहीं फैली।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते शाम 6 बजे के बाद राजधानी शिमला में बार-बार जाम की स्थिति पैदा होती रही। शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।