फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New way of cheating: Call came from Pakistan, said your son has been murdered

ठगी का नया तरीका: पाकिस्तान से आई कॉल, कहा-आपके बेटे का हो चुका कत्ल, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Dec 2023 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

पाकिस्तान कोड के 923286375185 नंबर पर से एक व्हाट्सएप कॉल परिवार को आती है। जिसमें एकाएक बात करने पर आगे से जवाब मिलता है कि आपके बेटे का कत्ल हो चुका है।

विज्ञापन
New way of cheating: Call came from Pakistan, said your son has been murdered
fraud call - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'आप क्या कर रहे हैं यहां घर पर उधर आपके बेटे का कत्ल हो चुका है।'  बस इतनी बात सुनने की देर थी कि ऊना से सटे रामपुर निवासी परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार में मां सहित अन्य महिलाओं ने रोना-धोना शुरू कर दिया। घबराए परिवार की जान में जान तब आई जब परिवार के मुखिया ने बेटे के स्कूल पहुंच कर उसे सही सलामत पाया। हैरान कर देने वाले मामले में हुआ कुछ यूं कि रोज की तरह नौवीं कक्षा का छात्र रामपुर निवासी आसिफ पुत्र जमील राजकीय उच्च विद्यालय समनाल में पढ़ाई करने के लिए चला गया।

विज्ञापन


इसके थोड़ी देर बाद पाकिस्तान कोड के 923286375185 नंबर पर से एक व्हाट्सएप कॉल परिवार को आती है। जिसमें एकाएक बात करने पर आगे से जवाब मिलता है कि आपके बेटे का कत्ल हो चुका है। आप घर पर क्या कर रहे हैं। घर पर महिलाओं ने कॉल सुनी तो दंग रह गईं और चीख-पुकार मच गई। महिलाओं ने ऊना में सब्जी की दुकान चलाने वाले आसिफ के पिता जमील को फोन किया। उन्होंने धैर्य रखकर अपने भाई संग सबसे पहले स्कूल जाकर आसिफ का पता किया तो वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


बाद में मोबाइल नंबर की जांच की गई तो पता चला कि यह पाकिस्तान कोड का नंबर है। ऐसे फोन कॉल्स ठगी का नया-नया बहाना बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। बेटे को स्कूल में सुरक्षित देखकर परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि परिवार ने इस संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं की। लेकिन लोगों को ऐसी फोन कॉल्स में घबराने की बजाए अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने सहित सावधान रहने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से ऐसी फोन काल्स पर भविष्य लगाम लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों के झांसे में न आएं लोग
ऑनलाइन ठगी और फोन पर आने वाली फर्जी कॉल्स से लोग सावधान रहें। किसी को भी अपना एटीएम, परिवार से जुड़ी जानकारियां, आधार कार्ड नंबर न दें। ठगों के झांसे में न आएं जानकारी एवं समझदारी ही ऐसे मामलों में सबसे बढ़ा बचाव है।-अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, ऊना ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed