फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new water connections in shimla by Shimla Jal Prabandhan Nigam Limited

शिमला शहरवासियों को राहत, वार्डों में ही मिलेंगे अब पानी के नए कनेक्शन

Tue, 09 Jun 2020 09:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
new water connections in shimla by Shimla Jal Prabandhan Nigam Limited
सांकेतिक तस्वीर

शिमला शहरवासियों की पानी से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ने शहर की पेयजल व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। लोगों को पानी और सीवरेज के नए कनेक्शन लेने से लेकर बिल तक की सुविधाएं अपने वार्डों में ही मिल सकेंगी। इसके लिए अब कंपनी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पेयजल कंपनी ने उपनगरों में तैनात कनिष्ठ अभियंताओं की शक्तियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


यह अभियंता अब पानी और सीवरेज के नए कनेक्शन लेने, व्यावसायिक कनेक्शन को घरेलू में तबदील करने, नाम बदलने, मीटर बदलने जैसे आवेदनों को अपने स्तर पर ही मंजूरी दे सकेंगे। इसके अलावा पेयजल बिल जारी करने, गलत बिल ठीक करने जैसे काम भी वार्ड कार्यालय में ही किए जाएंगे। इनकी मदद के लिए कंपनी ने यूएस क्लब स्थित मुख्य कार्यालय में तैनात नियमित स्टाफ को भी वार्ड कार्यालयों में शिफ्ट कर दिया है। कई वार्ड कार्यालयों में स्टाफ ने ज्वाइनिंग भी दे दी है।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को यूएस क्लब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वार्डों में ही सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। कंपनी ने पेयजल बिल के आनलाइन भुगतान की भी सुविधा दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इन पांच कार्यालयों में मिलेगी सुविधा
लोग शहर में पांच जगह अपने कनेक्शन से जुड़े आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए चौड़ा मैदान, छोटा शिमला, संजौली, न्यू शिमला और मालरोड स्थित कार्यालय में कनिष्ठ अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी दे दी है। इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने इन कार्यालयों के जरिये लोगों की शिकायतें सुनना भी शुरू कर दी थी लेकिन कनिष्ठ अभियंताओं को कनेक्शन देने के लिए अधिकृत कर दिया है।


जरूरत पड़ने पर ही कंपनी आएगी फाइल
पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कनिष्ठ अभियंता अपने स्तर पर ही नए कनेक्शनों को मंजूरी दे सकते हैं। वार्ड कार्यालयों में पर्याप्त स्टाफ भी दे दिया है ताकि जनता को परेशानी न हो। इससे लोगों के काम जल्द होंगे और उन्हें फाइल लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed