फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New voters will be aware through postcard in sirmour himachal

प्रशासन की अनूठी पहल, पोस्टकार्ड के माध्यम से जागरूक होंगे नए मतदाता

Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
New voters will be aware through postcard in sirmour himachal

21वीं सदी में सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का मुख्य साधन बन चुका है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसके हाथ में स्मार्ट फोन न हो, लेकिन नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सिरमौर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है।

विज्ञापन


इसके तहत डाकिया घर-घर जाकर लोगों को पोस्टकार्ड वितरित करेगा। मतदाताओं से वोट डालने की अपील की जाएगी। पोस्टकार्ड पर ‘जागरूक मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता’, क्या आप 18 वर्ष के हो चुके हैं? यदि हां तो अपना वोट अवश्य बनाएं संदेश लिखा गया है। 
विज्ञापन


उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि केवल सिरमौर में ही यह पहल की गई है। सिरमौर दूरदराज तक फैला हुआ है। भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल विपरीत हैं। कई स्थानों पर नेटवर्किंग की समस्या है तो कहीं सोशल मीडिया की पहुंच नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, गांव-गांव में जाकर डाकिया लोगों को पोस्टकार्ड वितरित करेगा। बाकायदा, उन्हीं से उनके क्षेत्र के कुल घरों की डिटेल ली गई है। वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। 

13 हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण

New voters will be aware through postcard in sirmour himachal

सिरमौर जिले में इस साल लगभग 13 हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के 10 दिन पहले तक मतदाता पहचान पत्र बना सकेंगे। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। डीसी ने अपील की है कि जिनके वोट नहीं बने हैं, वे नजदीक बीएलओ के पास अपना वोट बनवा लें।

यह लिखा है पोस्टकार्ड में
उपायुक्त ललित जैन से हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड में नए मतदाताओं के पंजीकरण का संदेश दिया गया है। इसमें लिखा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग मतदाता पंजीकरण अभियान चला रहा है।

यदि आपके परिवार में कोई एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है और मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो निकटवर्ती मतदान केंद्र के बीएलओ, एसडीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed