फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New session classes started in the colleges of the capital

Shimla News: राजधानी के कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू

Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
New session classes started in the colleges of the capital
संजौली कॉलेज में पहले दिन 60 फीसदी तक रही कक्षाओं में उपस्थिति
विज्ञापन

सड़कों के बंद होने से कक्षाओं में नहीं पहुंच पा रहे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कॉलेजों में सोमवार से नए सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं। कॉलेजों में पहले दिन 40 से 50 फीसदी हाजिरी रही। वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में कुछ कक्षाओं में पहले दिन उपस्थिति 60 फीसदी
भी थी।
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में भी सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कॉलेजों ने कक्षाओं की समयसारिणी तैयार कर इसे कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। इसके अनुरूप ही कॉलेजों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसी बीच प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा भारी बारिश और इससे सड़कों के बंद होने से पेश आई दिक्कतों को देखते हुए 31 जुलाई तक छूटे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का अतिरिक्त समय दिया है। अब नाममात्र ही छात्र कॉलेजों में प्रवेश लेने को पहुंचने की उम्मीद है। कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने के साथ छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी परिसर में सक्रिय हो गए हैं। मई माह के बाद से वीरान पड़े परिसरों में सोमवार से छात्र छात्राओं की चहलकदमी और रौनक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यह और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमवार को कॉलेज में हर संकाय के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष तथा प्रोफेशनल कोर्स की नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस बार कॉलेज में प्रथम वर्ष में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि कॉलेज में तीनों वर्ष के छात्र-छात्राओं को मिलाकर आंकड़ा तीन हजारा के पार हो गया है। कहा कि सोमवार को पहले दिन कॉलेज में हर कक्षा में 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थी पहुंचे हैं। कक्षाओं से पूर्व कॉलेज प्राचार्य ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। पहले दिन कक्षाओं में आने वालों में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अधिक थे। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के एससी और एसटी छात्रावासों में अब तक खाली हुई सीटों पर 33 से अधिक विद्यार्थियों को रूम आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



54 छात्राओं को हॉस्टल के कमरे आवंटित
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में भी सोमवार से कक्षाओं का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार के हालांकि छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति कम रही। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. रुचि रमेश ने बताया कि 25 से 30 फीसदी छात्राएं कक्षाएं लगाने पहुंची थीं। कॉलेज में शिक्षकों के साथ हुई बैठक में नए सत्र के लिए कक्षाओं का संभावित टाइम टेबल जारी कर कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्राचार्य डाॅ. रुचि रमेश ने कहा कि भारी बारिश के कारण रास्तों के बंद रहने से भी छात्राएं कॉलेज में कक्षाएं लगाने नहीं पहुंच सकी हैं। कॉलेज के सैनिक और ट्राइबल छात्रावासों में खाली हुई 54 सीटों के लिए आवंटन की पहली मेरिट जारी कर दी है। छात्राओं को ऑनलाइन फीस जमा करवाने को 27 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article