{"_id":"5969c16b4f1c1be4538b4830","slug":"new-responsibility-on-teachers-after-kotkhai-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई प्रकरण के बाद विभाग ने शिक्षकों को दी नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई प्रकरण के बाद विभाग ने शिक्षकों को दी नई जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई में हुए गुड़िया प्रकरण के बाद शिक्षा निदेशालय ने स्कूली बच्चों को अंजान खतरों से जागरूक करने का फैसला लिया है। निदेशालय ने मार्निंग एसेंबली के दौरान रोजाना बच्चों को जागरूक करने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
बच्चों को अप्रत्याशित और रोजाना की घटनाओं से सचेत रहने के लिए प्रिंसिपलों से जागरूक करने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपलों को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बच्चों को बताया जाए कि किसी भी अंजान व्यक्ति से गाड़ी में लिफ्ट न लें और न ही किसी तरह के प्रलोभन में आएं। किसी भी अंजान व्यक्ति से कोई भी खाने का सामान न लें।
विज्ञापन
बच्चों को बताया जाए कि स्कूल से आते-जाते दौरान समूह में रहें। छात्राओं को विशेषतौर पर अकेले न आने और जाने की सलाह दी गई है। बच्चों से अपील की गई है कि अगर वह अंजान को पीछा करते हुए देखें
तो फौरन इसकी सूचना प्रिंसिपल, शिक्षकों और अभिभावकों को दें। कोई अन्य स्कूली विद्यार्थी अगर किसी अंजान के संपर्क में दिखे तो उसकी सूचना भी दी जाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने प्रदेश के स्कूली बच्चों से हर तरह से सतर्क रहने की अपील भी की है।