फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New responsibility Assigned toCongress leaders, only the coordinator of Pathania Kangra parliamentary constituency

Himachal Congress: 26 कांग्रेस नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी, केवल पठानिया कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के समन्वयक

Sat, 09 Jul 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 08:16 PM IST
सार

प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का समन्वयक बनाया है।

विज्ञापन
New responsibility Assigned toCongress leaders, only the coordinator of Pathania Kangra parliamentary constituency
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का समन्वयक बनाया है। पठानिया हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा के साथ कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों को विधानसभावार जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदेश सचिव अनिल शर्मा मंडी सदर, मुनीष शर्मा बल्ह,  सेस राम आजाद नाचन, सुरेंद्र शर्मा शीलू सरकाघाट, किशोरी वालिया धर्मपुर, केशव नायक जोगिंद्रनगर, राकेश चौहान द्रंग, योगेश सैनी सुंदरनगर, आदित्य विक्रम सिंह सिराज और रूपेश कंवल करसोग का जिम्मा सौंपा गया है। जिला कुल्लू में शर्मिला पटियाल मनाली,  शशि किरण कुल्लू, सुनील शर्मा सुल्तान आनी और विकास कपूर को बंजार विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


अन्य आदेशों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिला और जोन स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची प्रभारी जिला किन्नौर,  महासचिव बृज मोहन सोनी जिला चंबा के सहप्रभारी बनाए गए है। प्रदेश महासचिव रितेश कपरेट जिला किन्नौर के प्रभारी महासचिव, प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष और शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हर्ष महाजन के साथ लगाए गए हैं। धर्मेंद्र धामी प्रभारी महासचिव जिला ऊना, बलविंदर सिंह बबलू सहप्रभारी महासचिव जिला ऊना,  प्रदेश महासचिव अविनाश कपिला सहप्रभारी जिला बिलासपुर और विवेक कुमार महासचिव जिला हमीरपुर के सहप्रभारी बनाए हैं। प्रदेश महासचिव महेंद्र स्तान जिला सोलन के प्रभारी महासचिव लगाए हैं । रोहित वत्स धामी को जिला लाहौल स्पीति में  प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड़ के सहयोग के लिए  जिम्मेदारी दी गई है। वह जिला के सभी ब्लॉकों में संगठनात्मक मामलों में समन्वय स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन


बरसात से प्रभावित किसानों, बागवानों राहत दे सरकार: प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने बरसात से प्रभावित दूरदराज की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को तुरंत बहाल करने को भी कहा है। बाढ़ और बरसात से किसानों, बागवानों और पशु पालकों को हुए नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावित लोगों को भी तुरंत राहत प्रदान की जाए। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की सड़कों की खस्ताहालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि सेब सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सेब ढुलाई करने वाले बड़े वाहन चालकों को खराब सड़कों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है। सरकार से सेब बागवानों के लिए कार्टन और ट्रे की तुरंत समुचित व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने सेब पैकिंग सामग्री के बढ़े दामों को कम करने की मांग करते हुए कहा कि सेब बागवानों को विपणन में कोई समस्या न हो, इसके लिए मजदूरों, ट्रकों और कार्टन बक्सों की समुचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed