{"_id":"5789c89a4f1c1b6c2a13d898","slug":"new-rate-list-of-food-products-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में खाद्य पदार्थों के नए रेट तय, जनता को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में खाद्य पदार्थों के नए रेट तय, जनता को दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला प्रशासन की ओर से इस बार खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न कर स्थानीय जनता को कुछ राहत की सांस दी है। चाय और परांठे के मूल्य पहले की ही तरह रहेंगे। दो भटुरे और चने के साथ आपको 40 रुपये प्रति प्लेट की कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
चिकन कड़ी की प्लेट 90 रुपये में मिलेगी। ग्राहक से तय कीमत से ज्यादा वसूलने वाले विक्रेता नपेंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं को रसीद देनी होगी और इसकी एक प्रतिलिपि निरीक्षण के लिए उन्हें अपने पास भी रखनी होगी।
विज्ञापन
दुकानदारों को वस्तुओं की मूल्य सूची दुकानों या व्यापार स्थल प्रवेश द्वार के समीप प्रदर्शित करनी होगी। इस पर मालिक, प्रबंधक अथवा सहयोगी के हस्ताक्षर किए गए हों। अधिसूचना के अनुसार शिमला शहर तथा उप नगरीय क्षेत्रों में मीट बकरा या भेड़ा 300 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
विज्ञापन
शिमला जिले के अन्य भागों में 315 रुपये प्रति किलो, मुर्गा जीवित 125 रुपये प्रति किलो जबकि कटा हुआ 145 रु. ब्रॉयलर जीवित 150 रु. प्रति किलो, कटा हुआ 180 रु. प्रति किलो, मछली 110 रु. प्रति किलो जबकि सूअर 140 रु. प्रति किलो।
होटलों तथा ढाबों में चाय 9 रु. कप, समोसा 9 रु. प्रति पीस, फूल डाइट (चावल, चार चपाती, एक दाल तथा सब्जी ) 65 रु., चपाती तंदुरी 6 रु. चिकन कड़ी 90, प्लेट, (5 पीस और कड़ी) 155 रु. प्लेट (5 पीस तथा कड़ी), दाल फराई 40 रु. प्लेट, सादा परांठा 15, भरा परांठा 20, मौसमी सब्जी 35, चाउमिन 40, रायता (दही) 18, दो समोसे एवं चना 35, टीन मिल्क खुला 30, उबला हुआ 40 रुपये प्रति लीटर, उबला दूध चीनी के साथ 45 रु. प्रति लीटर, दही 55 रु. किलो और पनीर 225 रुपये. प्रति किलोग्राम की दरें निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार ठंडा व शीतल पेय मुद्रित दरों पर बेचे जाएंगे। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि जिले में विभिन्न खाद्य वस्तुओं की दरें निर्धारित की गई हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। तय रेट से ज्यादा पैसा लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ओवरचार्जिंग हो तो यहां करे शिकायत
अगर आप के साथ प्रशासन की ओर से निर्धारित मूल्यों से अधिक पैसों की वसूली की जा रही है या फिर आपको बिल देने में टाल मटोल किया जा रहा है तो बेहिचक होकर टोल फ्री नबंर - 1967 और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के दूरभाष नंबर 0177- 2657022 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।