फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New post of Director of Agricultural Marketing will be created, Cabinet approved

कृषि विपणन निदेशक का नया पद होगा सृजित, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Thu, 14 May 2020 09:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
New post of Director of Agricultural Marketing will be created, Cabinet approved
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में निदेशक कृषि विपणन का नया पद सृजित किया जाएगा। प्रदेश में मंडियों से बाहर फलों और सब्जियों की बिक्री के लिए निजी मंडियां खोलने और उनके संचालन पर निगरानी रखने का जिम्मा नए निदेशक पर रहेगा। यह निदेशक सीधे कृषि सचिव के अधीन कार्य करेगा। निजी मंडियों से संबंधित विवाद भी नए निदेशक के पास जाएंगे। बुधवार को कैबिनेट में इस पर फैसला लिया गया। प्रदेश कृषि विपणन एक्ट में सरकार संशोधन के लिए अध्यादेश लाएगी। बोर्ड अध्यक्ष कृषि मंत्री नहीं बन पाएगा, क्योंकि तकनीकी कारणों से बाधा उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन


मंत्री को अगर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाता तो बोर्ड के फैसलों की फाइल विभाग के सचिव के पास स्वीकृति को भेजी जाती है। जबकि विभाग के सचिव अपनी फाइलें  संबंधित मंत्री के पास भेजता है। जबकि सचिव मंत्री के अधीन कार्य करता है। ऐसी स्थित में मंत्री के बोर्ड का अध्यक्ष बनना संभव नहीं था। एक्ट में संशोधन के बाद  मंडियों से बाहर निजी मंडियों खोलने और विवाद सुलझाने के लिए निदेशक कृषि विपणन को दायित्व सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरों को मिलेगा मंडियों का दर्जा 
प्रदेश में कोल्ड और सीए स्टोरों को मंडियों का दर्जा दिया जा सकेगा, जबकि अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इन सीए स्टोर को मंडियों को दर्जा मिलने से  किसान अपनी फसलें सीधे बेच सकेंगे और खरीददार यहां से भी माल खरीद सकेंगे। इसके अलावा प्रदेश के किसानों और बागवानों से खरीदार सीधे फसलें खरीद सकेंगे। अभी तक किसानों और बागवानों को अपनी फसलें बेचने के लिए एपीएमसी की मंडियों में जाकर ही बेचना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed