{"_id":"3a86c32f284e4826b486c6585497cc76","slug":"new-policy-dragted-for-anganwadi-centres-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर सरकार की नई पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर सरकार की नई पॉलिसी
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में सरकारी स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को उसी स्कूल भवन में संचालित करने की सरकार योजना बना रही है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने ज्वालाजी के विधायक संजय रतन के प्रश्न के जवाब में बताया कि हिमाचल में वर्तमान में 18916 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10,005 आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में चल रहे हैं। 1481 आंगनबाड़ी केंद्र अपने विभाग के भवनों में संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 311 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घरों, 1400 महिला मंडल भवन, 468 पंचायत, 2723 स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं और शेष आंगनबाड़ी केंद्र विभिन्न विभागीय संस्थाओं के भवनों में चलाए जा रहे हैं।