{"_id":"8970b74cbeda6ecc27a90e0cf4628b8f","slug":"new-parking-at-igmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, आईजीएमसी में ही मिलेगी पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, आईजीएमसी में ही मिलेगी पार्किंग सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Aug 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
शिमला के कैंसर अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को वाहन खड़े करने और रहने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कैंसर अस्पताल के पास दो मंजिला पार्किंग और दो मंजिला सराय भवन के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
करीब 37 वर्ष पहले कैंसर अस्पताल की शिमला में स्थापना हुई थी। प्रदेश का इकलौता कैंसर अस्पताल होने के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से काफी रोगी यहां उपचार के लिए आते हैं। शहर में पार्किंग की किल्लत होने के चलते लोगों को वाहन खड़े करने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
आईजीएमसी के पास वाहनों की पार्किंग के लिए पहले ही कोई व्यवस्था नहीं है। संजौली रोड पर वाहन खड़े करने पर पुलिस चालान कर देती है। ऐसे में सरकार का कैंसर अस्पताल के पास पार्किंग बनाने का फैसला राहत भरा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सराय बनने से भी लोग लाभान्वित होंगे। क्षेत्र में सराय का निर्माण होने से मरीजों और तीमारदारों को रात गुजारने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।