फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New municipal corporations consisting of four panchayats in Mandi and 12 in Palampur

मंडी में चार और पालमपुर में 12 पंचायतों को मिलाकर बनाए नए नगर निगम

Thu, 29 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
New municipal corporations consisting of four panchayats in Mandi and 12 in Palampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने मंडी, सोलन और पालमपुर नगर निगम में कई पंचायतों को पूर्ण तो कई पंचायतों को आंशिक रूप से शामिल किया है। नए नगर निगम से 3 साल के लिए टैक्स नहीं लिया जाएगा। नगर निगम मंडी में चार पंचायतें नेला, बैहना, संगराड़ और दौंधी को पूर्ण रूप से जबकि सात पंचायतों चलाह, भढयार, भरौण, तुंग, बिजन, बारी व तलेहड़ को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। नगर निगम का दर्जा प्राप्त करने के बाद नगर परिषद मंडी की जनसंख्या 26,431 से बढ़कर 41,384 हो जाएगी। 

विज्ञापन


सोलन
सोलन नगर निगम में आठ पंचायतों को आंशिक रूप से शामिल किया गया है, जिनमें शामती, कोठों, पडग, सलोगड़ा, सपरून, आंजी, सेरी और बसाल शामिल हैं। इस प्रकार सोलन नगर परिषद की आबादी नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद 39,256 से बढ़कर 47,418 हो जाएगी। 
विज्ञापन


पालमपुर
नगर निगम पालमपुर में 12 पंचायतें आयमा, चैकी, बिंद्रारवन, कैयारकड़, खलेट, घुग्गर, राजपुर, टांडा, बनूरीखास, मुहाल बनुरी, होल्टा और बन्धियार पूर्ण रूप से जबकि दो पंचायतें बन्दला और लोना आंशिक रूप से शामिल की गई हैं। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद नगर परिषद पालमपुर की जनसंख्या 40,385 हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास सचिव रजनीश ने कहा कि जिला ऊना में ग्राम पंचायत अंब और कुल्लू जिला में ग्राम पंचायत निरमंड को नगर पंचायत बनाया गया है। नगर पंचायत आनी में पांच पंचायतों बखनोह, आनी, कुंगश, नमहोंग और कराणा के क्षेत्रों को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। इन पांचों पंचायतों की 2205 जनसंख्या को नगर पंचायत आनी में सम्मिलित किया गया है। शिमला जिला में नगर पंचायत चिड़गांव में चिड़गांव व सुंदा-भोंडा पंचायतों के क्षेत्रों को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। इस नगर पंचायत में इन पंचायतों के 3378 लोगों को शामिल किया गया है। नगर पंचायत नेरवा में नेरवा पंचायत के क्षेत्र को आंशिक रूप से सम्मिलित किया गया है और इस नगर पंचायत की जनसंख्या 2216 होगी।

जिला सोलन की ग्राम पंचायत कवारग और सिरीनगर के क्षेत्रों को आंशिक रूप से समायोजित कर नई नगर पंचायत कंडाघाट सृजित की गई है, जिसकी कुल जनसंख्या 2668 होगी। इसके अतिरिक्त, जो तीन नगरपालिकाएं पुनर्गठित की गई हैं। उनमें जिला मंडी की नगर परिषद नेरचौक से 7777 जनसंख्या वाले क्षेत्र को नगरपालिका क्षेत्र से निकाला गया है और पुनर्गठन के बाद नेरचैक की जनसंख्या 8528 रह जाएगी। नगर पंचायत करसोग में से भी 770 लोगों को नगरपालिका क्षेत्र से निकाला गया है और 152 लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार पुनर्गठन के बाद करसोग नगर पंचायत की जनसंख्या 2008 रह जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की नगर पंचायत ज्वाली से भी 3436 जनसंख्या वाले क्षेत्र को निकाला गया है और पुनर्गठन के बाद ज्वाली की जनसंख्या 7342 रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed