फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New investment of 888 crore approved in Himachal, 3420 will get jobs

हिमाचल में 888 करोड़ के नए निवेश को मंजूरी, 3420 को मिलेगा रोजगार

Fri, 25 Oct 2019 08:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
New investment of 888 crore approved in Himachal, 3420 will get jobs
- फोटो : अमर उजाला

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में नए औद्योगिक उपक्रमों और वर्तमान इकाइयों के विस्तार के 29 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत लगभग 888.24 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन उद्योगों में 3420 लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


इसमें हरोली के श्यामपुरा गांव में आइसक्रीम उत्पादन को मैसर्ज पारस स्पाइसेज, नालागढ़ में बीड़ प्लासी में टिश्यू और राइटिंग पेपर्स के लिए मैसर्ज डीके टिशू एंड पेपर्स, हैंडगन, रिवाल्वर और पिस्टल निर्माण को कदरोड़ी में मैसर्ज मुकेश भार्गव इंडस्ट्रीज, फ्रूट जैम जैली, मुरब्बा, टोमैटो कैचअप के निर्माण को क्रिमिका फूड पार्क हरोली में मैसर्ज ऊना मिरिक्ल फूड्स, पाउडर के रूप में सिट्रिक एसिड, जूस उत्पादन के लिए पंडोगा में हिंदुस्तान फार्म डारेक्ट इंग्रेडियंट्स, दवा उत्पादन के लिए सोलन जिला के बद्दी में दलास ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन


तांबे के तार और केबल निर्माण को बद्दी में मैसर्ज अमित इंडस्ट्रीज, चीनी और वाइन उत्पादन के लिए अंब के हपला गांव में ग्रेट थापला शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, दही, खोया और पनीर उत्पादन को नयनादेवी में मैसर्ज चंद्र मिल्क प्रोडक्ट और सीए कोल्ड स्टोर निर्माण को कुमारसैन में मैसर्ज शिवा एग्रीफ्रेश के प्रस्ताव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन उद्योगों का होगा विस्तार

विस्तार प्रस्तावों में क्राफ्ट पेपर निर्माण के लिए नाहन के जटांवाला और जोहड़ों में रुचिरा पेपर लिमिटेड, शराब उत्पादन को संसारपुर टैरेस में मैसर्ज प्रीमियर एल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड, दवा निर्माण को पांवटा साहिब के गंगूवाल में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिरमौर के मौजा ओगली में हिमाचल पोलियोलेफिंस लिमिटेड, गगरेट में पीएमडब्ल्यू मेटल एंड एलोएज प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी दी है। 

सोलन के काथा में प्रोक्टर एंड गैंबल प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी के बथेड़ में हरिपुर पेपर कंपनी, सोलन के भाटियां में वैलैस फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, सोलन के मलकूमाजरा में मोरपैन लैबोरेटरीज लिमिटेड, काथा में जिलेट इंडिया लिमिटेड, सोलन के मानपुरा गांव में मल्होत्रा ब्रदर्स, झाड़माजरी में जीएलएल इंडस्ट्रीज, पांवटा के पल्होड़ी में इंडिया स्टील कंटीनेंटल प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी दी है। नाहन के जोहड़ों में एमएमजी हेल्थ केयर, मानकपुर में डाबर इंडिया लिमिटेड, बद्दी में टेक्नोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed