फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New higher education director appoinment

नए उच्च शिक्षा निदेशक की दौड़ में इन दो वरिष्ठ अफसरों के नाम

Mon, 26 Dec 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Dec 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
New higher education director appoinment
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश में नए उच्च शिक्षा निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को शिक्षा निदेशालय से राज्य सचिवालय को नए निदेशक के लिए पैनल में कॉलेज कैडर के दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेजे हैं। वरिष्ठता में रूसा निदेशालय के निदेशक डॉ. अमरदेव पहले और संयुक्त शिक्षा उच्च शिक्षा डॉ. बीएल बिंटा दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन


निदेशालय के पैनल को शिक्षा विभाग कार्मिक विभाग को भेजेगा। मुख्यमंत्री से फाइल को मंजूरी मिलने के बाद नए निदेशक की नियुक्ति होगी। वर्तमान उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। हिमाचल में नए उच्च शिक्षा निदेशक की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। 
विज्ञापन


हर शिक्षक संगठन अपनी सहूलियत के हिसाब से निदेशक की नियुक्त चाह रहा है। किसी संगठन को स्कूल कैडर, किसी को कॉलेज कैडर तो किसी संगठन को ब्यूरोक्रेट के तौर नया शिक्षा निदेशक चाहिए। हालांकि, बुराथोकी को सेवा विस्तार दिए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल, स्थिति साफ नहीं होने से शिक्षक संगठन अपने-अपने तरीके से सरकार पर दबाव डालने की फिराक में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने स्कूल कैडर या ब्यूरोक्रेट को निदेशक का पद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैडर में कुल टीचिंग स्टाफ करीब 2500 है, जबकि स्कूल कैडर में संख्या 20 हजार से अधिक है। हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने कहा कि निदेशक के पद पर ब्यूरोक्रेट की जगह शिक्षाविद की नियुक्ति की जाए।


प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने स्कूल कैडर की वकालत की है। कॉलेज टीचर एसोसिएशन निदेशक के पद पर कॉलेज कैडर से नियुक्ति की मांग कर रही है। उधर, शिक्षा निदेशालय ने भी नए निदेशक के पैनल के लिए कॉलेज कैडर के दो अफसरों के नाम सरकार को भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed