फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Facility: Now the family register will be online, will get rid of the rounds of Panchayat Secretary

नई सुविधा: अब ऑनलाइन होंगे परिवार रजिस्टर, पंचायत सचिव के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

Wed, 16 Feb 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Feb 2022 10:35 AM IST
सार

प्रदेश सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने परिवार रजिस्टर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रामसुभग ने ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है।

विज्ञापन
New Facility: Now the family register will be online, will get rid of the rounds of Panchayat Secretary
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर आईटी विभाग सॉफ्टवेयर बनाएगा। तीन महीने में इसका डाटा बेस तैयार किया जाएगा। परिवार रजिस्टर ऑनलाइन होने से विभिन्न कार्यों के लिए पंचायत सचिव के कार्यालय से नकल लेने के लिए लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने परिवार रजिस्टर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रामसुभग ने ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है। इसमें आईटी निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर की जानकारियां ऑनलाइन कर दी गई हैं। अधिकांश क्षेत्रों में यह सुविधा अभी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


क्या है परिवार रजिस्टर 
रजिस्टर में परिवार के सभी सदस्यों की एक पंजीकृत इकाई होती है। इसमें परिवार के सभी लोगों का विवरण दर्ज होता है। यह पंचायत सचिव (ब्लॉक सेक्रेटरी) के कार्यालय में होता है। इसमें उस ब्लॉक के तहत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के परिवारों की जानकारी और सदस्यों का विवरण होता है। परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं को प्राप्त करने में पड़ती है। इसकी नकल लेने के लिए ब्लॉक सेक्रेटरी के पास आवेदन देना पड़ता है। इस दस्तावेज के माध्यम से कोई भी सरकारी कागजात आसानी से बनवा सकते हैं। इसके लिए लोगों को तहसील, जिला या नगर निकाय में जाने की आवश्यकता नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed