{"_id":"61e16b1ba8a9b97a6e1a878d","slug":"new-facility-electricity-and-water-bills-will-be-deposited-in-ration-depots-from-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: फरवरी से राशन डिपुओं में जमा होंगे बिजली और पानी के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: फरवरी से राशन डिपुओं में जमा होंगे बिजली और पानी के बिल
Fri, 14 Jan 2022 05:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:55 PM IST
सार
राशन डिपुओं में फरवरी महीने से बिजली और पानी के बिल जमा हो सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरकार की इस पहल से जनता को फायदा मिलेगा। डिपो होल्डर की कमीशन को तय किया जाना है।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में फरवरी महीने से बिजली और पानी के बिल जमा हो सकेंगे। इसके लिए सरकार ने डिपो होल्डर को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। प्रति बिल पर डिपो होल्डर की कमीशन रहेगी। इन डिपुओं में लोक मित्र केंद्रों में मिलने वाली सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। हिमाचल सरकार के आदेशों के बाद विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल में पांच हजार के करीब राशन डिपो हैं। लोग हर महीने राशन लेने आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोग अपने घरों के बिजली और पानी के बिल भी जमा करा सकते हैं। बिजली बोर्ड की ओर से डिपो में मशीनें स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में यह सुविधा तीन हजार डिपो में मिलेगी। धीरे-धीरे अन्य डिपुओं को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरकार की इस पहल से जनता को फायदा मिलेगा। डिपो होल्डर की कमीशन को तय किया जाना है।
विज्ञापन