{"_id":"6a82eb3e00de34bf4004e323","slug":"new-drinking-water-pipeline-to-be-laid-in-kasumpti-ward-starting-today-shimla-news-c-19-sml1002-771073-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी वार्ड में आज से \nबिछेगी नई पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी वार्ड में आज से बिछेगी नई पेयजल लाइन
विज्ञापन
पंथाघाटी वार्ड में भी जल्द शुरू होगा का काम
नई लाइन से चौबीस घंटे मिलेगी पेयजल आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के कसुम्पटी वार्ड में सतलुज पेयजल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का काम मंगलवार से शुरू होगा। यह परियोजना 24 घंटे निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। यह कार्य परियोजना के पैकेज-पांच का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत पंथाघाटी वार्ड में भी जल्द पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
शहर में यह पाइपलाइन बिछाने का कार्य सुएज इंडिया की ओर से किया जा रहा है। इससे पहले परियोजना के पैकेज-एक, दो, तीन और दस में भी नई पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति का आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के साथ नए पानी के टैंक भी बनाए जाएंगे। घरों को नई पाइपलाइन से नए घरेलू सेवा कनेक्शन दिए जाएंगे। यह पहल शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना शर्मा ने सुएज इंडिया और एसजेपीएनएल की टीमों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के काम के दौरान स्थानीय लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसका ध्यान रखा जाए। स्थानीय निवासियों से परियोजना टीमों का सहयोग करने की अपील की गई है। परियोजना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों की टीमें घर-घर जा रही हैं। यह टीमें क्षेत्र में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चला रही हैं।