फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new date for aadhar registration of nurses

इस दिन तक हो सकेगा नर्सों का आधार रजिस्ट्रेशन, काउंसिल ने जारी की नई तिथि

Sat, 04 Nov 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
new date for aadhar registration of nurses

हिमाचल प्रदेश नर्सिस काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए नर्सों को नई तिथि घोषित की है। 10 नवंबर तक काउंसिल में आकर आधार रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश नर्सिस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार कौशल्या चौधरी ने कहा कि हिमाचल में अभी भी दस फीसदी नर्सिस ने आधार रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। सौ फीसदी रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही नर्सिस को नर्सिस एनयूआईडी (यूनिक आईडी नंबर) मिलेगा। 
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि इन नंबरों को पोस्ट करने के लिए काउंसिल की ओर दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों की तैनाती की गई है। अगर बाकी के बचे कार्य भी जल्द पूरा होता है तो एक साथ नर्सिस को यूनिक आईडी नंबर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर रहे कि काउंसिल ने नर्सिस के आधार रजिस्ट्रेशन का काम जुलाई से शुरू किया था। हिमाचल के अलावा पंजाब, गुजरात में भी ये प्रक्रिया शुरू की गई थी। दावा किया जा रहा है कि हिमाचल में अन्य राज्यों की अपेक्षा काम बेहतर हुआ है। 

90 फीसदी कार्य पूरा किया गया है। अब जो नर्सिस रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई है, उन्हें दस नवंबर से पहले आईजीएमसी के नर्सिस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका दिया गया है। रजिस्ट्रेशन सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा।

कर्मियों का डाटा रहेगा मौजूद

new date for aadhar registration of nurses
ऑनलाइन एनरोलमेंट करने की एक वजह ये भी है कि गर्वनमेंट ऑफ इंडिया के पास रजिस्टर्ड नर्सिस कर्मियों का डाटा मौजूद रहेगा।

इन्हें करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
स्टाफ नर्सिस, मेट्रन, सिस्टर, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, वार्ड सिस्टर, हेल्थ सुपरवाइजर, एनएनएम, जीएनएम, एलएचवी, नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु और प्रशिक्षिकाएं शामिल होंगी।

यह लाने होंगे दस्तावेज
आधार कार्ड नंबर, आईडी कार्ड और दस्तावेज, दसवीं और जमा दो के सर्टिफिकेट, उच्च शिक्षा दस्तावेज, बेसिक नर्सिंग क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (एएनएम, जीएनएम, बीएससी, एलएचवी, आरएन, आरएम नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर) के अलावा जहां सेवाएं दे रहे हैं कि पूरी जानकारी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed