{"_id":"624c85c6d8790858f24eee96","slug":"new-bus-timetable-strat-for-uper-shimla-shimla-news-sml4047895159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से रोहड़ू चौपाल 20 मिनट, ठियोग कोटखाई को 10 मिनट में बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से रोहड़ू चौपाल 20 मिनट, ठियोग कोटखाई को 10 मिनट में बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी और निजी बसों की समयसारिणी तय
शिमला से चौपाल, रोहड़ू को 20 मिनट में एक बस
106 रूटों के लिए आपसी सहमति से तैयार किया टाइम टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के लोगों को बसों की किल्लत के कारण अब परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
शिमला से चौपाल और रोहड़ू रूट पर यात्रियों को हर 20 मिनट में जबकि ठियोग और कोटखाई के लिए हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध होगी।
पीक ऑवर्स के दौरान जब यात्रियों की संख्या अधिक होगी तो लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मंगलवार को शिमला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीआर धीमान की अध्यक्षता में आयोजित ज्वाइंट टाइम टेबल की बैठक में बसों की समयसारिणी
तय की गई। इसमें शिमला से चौपाल और शिमला से रोहड़ूू रूट पर चलने वाली करीब 106 एचआरटीसी और निजी बसों का टाइम टेबल निर्धारित किया।
बैठक के दौरान एचआरटीसी अधिकारियों और निजी बस ऑपरेटरों ने आपत्तियां भी रखीं जिन्हें आपसी सहमति से हलकर टाइम टेबल तय कर लिया गया। दोपहर एक से दो बजे के बीच जब सवारियों की भीड़ होती है तो हर पांच मिनट बाद बस सेवा मिलेगी।
परिवहन विभाग की ओर से ज्वाइंट टाइम टेबल को अंतिम रूप देने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
शिमला पुलिस को भी इसकी प्रति भेजी जाएगी ताकि टाइम टेबल का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एचआरटीसी रोहड़ूू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा, शिमला ग्रामीण के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा, शिमला लोकल के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा, हिमालयन बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव अतुल चौहान, प्रदेश महासचिव रमेश कमल, पूर्व अध्यक्ष पूर्ण काल्टा, जय गोपाल राजटा, रौनक शर्मा, अजय जस्टा और जगदीश ठाकुर सहित अन्य बस आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
चालक-परिचालक पहनें वर्दी : धीमान
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीआर धीमान ने बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि सभी चालक-परिचालक ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनें। हर सवारी को टिकट देना सुनिश्चित किया जाए। बसें ओवर स्पीड न हों और यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत न मिले। उन्होंने एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।