फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New brides forbidden marital vow

बृहस्पति निद्रा में, नई दुल्हनों को करवाचौथ व्रत वर्जित

Wed, 01 Oct 2014 11:57 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
New brides forbidden marital vow

इस बार करवा चौथ व्रत को लेकर नई दुल्हनें असमंजस है। करवाचौथ व्रत के दिन अस्त का प्रकोप रहने से पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों को व्रत रखने को घोर शंका का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


हालांकि पूर्व समय से व्रत कर रही महिलाओं और युवतियों को अस्त के प्रकोप से घबराने की कोई जरूरत नहीं है और यह व्रत खुशी पूर्वक रख सकती है। लेकिन नई दुल्हनों के लिए सुहाग के दीर्घायु के लिए पहला व्रत रखना चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन


प्रसिद्ध ज्योतिषी पितांबर लाल शर्मा और यशपाल शर्मा ने बताया कि आगामी 11 अक्तूबर शनिवार को आने वाले करवाचौथ के व्रत के समय नौ ग्रहों में से बृहस्पति ग्रह निंद्रा में लीन रहेंगे। जिससे पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों को उनके व्रत का पर्याप्त फल नसीब नहीं होगा। जिससे उनका व्रत रखना फलदायक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं आगामी वर्ष से ही करवाचौथ के व्रत का अनुसरण शुरू करें। करवाचौथ पर अस्त के विराजमान रहने से पहली बार व्रत रखने वाली दुल्हनों और महिलाओं में इससे निराशा का माहौल है।

बृहस्पीति के निंद्रा, अगले वर्ष करें शुरूआत

New brides forbidden marital vow

पितांबर लाल शर्मा का कहना है कि करवाचौथ व्रत में नौ ग्रहों की पूजा की जाती है। जिसमें इस बार करवाचौथ व्रत पर बृहस्पति निंद्रा में लीन रहेंगे। जिससे पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वालों के लिए इसका उचित लाभ नहीं मिलेगा।

शहरों के साथ साथ अब गांवों में भी करवाचौथ का व्रत का प्रचलन अधिक हो गया है। ग्रामीण महिलाएं भी अभी से करवाचौथ की तैयारियों में जुट गई है।

नई दुल्हन लता ठाकुर का कहना है कि अस्त के प्रभाव से वह अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने से वंचित हो गई है। उसका कहना है कि अगले साल वह अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed