{"_id":"580ccf624f1c1bcd75bc1b22","slug":"neurosurgery-facility-in-tanda-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगी इस सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगी इस सर्जरी की सुविधा
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 24 Oct 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल टांडा मेडिकल कॉलेज में एक नवंबर से न्यूरो सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में इसका ट्रायल शुरू हो गया है। मरीज को महज 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे जबकि बाहरी अस्पतालों में 60 से 80 हजार रुपये
विज्ञापन
खर्च आता है। कई मरीजों को इससे पहले सिर के जटिल ऑपरेशनों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब वहां के चक्कर काटने से निजात मिल सकेगी।
सिर पर गंभीर चोट लगने या ब्रेन ट्यूमर होने पर दिमाग की काम करने की क्षमता कम हो जाती है। घाव दिमाग के अंदर बढ़ता रहता है। मरीज समय पर ऑपरेशन न करवाए तो उसकी मौत हो जाती है। टीएमसी में हर रोज दिमाग की बीमारियों से ग्रस्त 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें 5 से 10 मरीजों को दिमाग के ऑपरेशन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
ट्रायल कर रहे न्यूरो सर्जन
टीएमसी के एमएस डॉ. विनय महाजन ने बताया कि टीएमसी में अब न्यूरो सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। इस पर ट्रायल न्यूरो सर्जन कर रहे हैं। हेड इंजरी या अन्य कारणों से दिमाग की बीमारियों को ठीक करने के लिए ऑपरेशन किया जाता है।
विज्ञापन