फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   neta pratipaksh jairam thakur statement on himachal congress and virbhadra singh

Shimla: जयराम बोले- कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो गायब

Sat, 29 Apr 2023 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए सारी सीमाएं लांघ दी थीं और इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं कर पाएगी। भाजपा की डॉक्यूमेंट्री जो पत्रकारों के समक्ष रखी गई है, उसमें भाजपा का काम बोल रहा है।

विज्ञापन
neta pratipaksh jairam thakur statement on himachal congress and virbhadra singh
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देखा है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटो सभी जगह से गायब है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का फोटो भी नहीं हैं। इस बारे में सोचना तो कांग्रेस पार्टी को चाहिए। उन्होंने शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में जन संपर्क किया है और इस दौरान जनता में भाजपा के लिए अद्वितीय जोश देखने को मिला है। यह उनकी अपेक्षा से ऊपर है।

विज्ञापन


पूरे शहर और प्रदेश में निराशा का माहौल है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को इस नगर निगम चुनाव में झेलना पड़ेगा। शनिवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए सारी सीमाएं लांघ दी थीं और इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं कर पाएगी। भाजपा की डॉक्यूमेंट्री जो पत्रकारों के समक्ष रखी गई है, उसमें भाजपा का काम बोल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा है। अगर नगर निगम में 25 साल कांग्रेस और 5 साल भाजपा के कार्यकाल की तुलना करें तो भाजपा के 5 साल कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं। वे यकीन के साथ कह सकते हैं कि शिमला शहर के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है। उन्होंने शिमला को स्मार्ट सिटी की बड़ी सौगात दी है। कांग्रेस के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से दिक्कत हो रही है और जब भी पीएम मोदी का नाम सामने आता है तो कांग्रेस को फिक्र हो ही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री दिए, महिलाओं के बस किराया को आधा किया, यह भाजपा की गारंटी नहीं थी, पर फिर भी उन्होंने काम किया। कुछ कांग्रेस के नेताओं ने मां चिंतपूर्णी की सौगंध भी ली थी और कहा था कि हम ओपीएस लाएंगे, पर वे मां की सौगंध भी भूल गए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन एक जुमला है, यह जनता को पता चल गया है। जयराम ने कहा कि कई जगह मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पीलिया का जिक्र किया, पर हकीकत यह है कि पीलिया शिमला में तब फैला था, जब 2016 में कांग्रेस की सरकार थी और सीपीआईएम का शिमला नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed