{"_id":"64bd1eb8926164b7bb05de03","slug":"neta-pratipaksh-jairam-thakur-statement-on-congress-govt-and-ias-officers-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: जयराम बोले- कांग्रेस की आपसी खींचतान से परेशान है अफसरशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: जयराम बोले- कांग्रेस की आपसी खींचतान से परेशान है अफसरशाही
Sun, 23 Jul 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:06 PM IST
सार
जयराम ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जो प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाते हैं, वह आज के वर्तमान हालात से त्रस्त हैं और हिमाचल में अपनी सेवाएं नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की जा रही है, जिसमें कोई भी अधिकारी काम करना नहीं चाह रहा है। ज्यादातर अधिकारी केंद्र में जाना चाहते हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसके लिए प्रयास करने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जयराम ने रविवार को जारी बयान में कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जो प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाते हैं, वह आज के वर्तमान हालात से त्रस्त हैं और हिमाचल में अपनी सेवाएं नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसा सामान्य परिस्थिति में नहीं करते हैं कि वह प्रदेश छोड़कर जाना चाहें। जिस तरह के हालात बन रहे हैं, यह दुखद है। सरकार में कुछ भी ठीक नहीं हैं, नेताओं के आपसी बातचीत और आरोप-प्रत्यारोप से यह बात साफ हो चुकी है।
विज्ञापन