{"_id":"65328c6c8229087a0f056b26","slug":"nepali-youth-arrested-for-driving-with-fake-license-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फर्जी लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने पर नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फर्जी लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने पर नेपाली युवक गिरफ्तार
Fri, 20 Oct 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:49 PM IST
सार
टिंकल निवासी गांव कलोल कुमारहट्टी ने पुलिस को शिकायत दी कि कुमारहट्टी की तरफ से एक पिकअप चालक ने लापरवाही से वन-वे का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा में आकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप एक पिकअप चालक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। वहीं, जब मौके पर पहुंची टीम ने पिकअप चालक के लाइसेंस की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने पिकअप चालक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिंकल निवासी गांव कलोल कुमारहट्टी ने पुलिस को शिकायत दी कि कुमारहट्टी की तरफ से एक पिकअप चालक ने लापरवाही से वन-वे का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा में आकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो पिकअप चालक ने अपना नाम और पता मनोज कुमार पुत्र हरका लाल गांव शरमाली रोहड़ू जिला शिमला बताया और अपने इसी नाम तथा पते का ड्राइविंग लाइसेंस भी पेश किया। पुलिस ने जब आगामी जांच की तो पाया कि चालक का नाम कुल बहादुर पुत्र करण बहादुर निवासी गांव शरमाली रोहड़ू जिला शिमला है। मनोज नाम के व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस पेश करके पुलिस को गुमराह किया गया। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन