फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neighbor pushes woman from roof in Haledkalan, death

कांगड़ा में पड़ोसी ने महिला को छत से दिया धक्का, मौत

Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Neighbor pushes woman from roof in Haledkalan, death
कांगड़ा। शहर के साथ लगती हलेड़कलां पंचायत में दो पड़ोसियों के बीच किसी विवाद के चलते हुए झगड़े में एक महिला की मौत हो गई। पंचायत के वार्ड नंबर 13 का यह मामला है। आरोप है कि झगड़े में एक व्यक्ति ने साठ वर्षीय महिला पड़ोसी को छत से धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। साठ वर्षीय शकुंतला देवी का अपने पड़ोसी विचित्र के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि विचित्र ने उसे छत से धक्का दे दिया। उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि टांडा में वीरवार शाम घायल शकुंतला को उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

घायल शकुंतला और उसकी बहू सुमना ने बयान देते हुए आरोप लगाया है कि विचित्र ने उसे धक्का दिया। बाद में गंभीर घायल शकुंतला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed