फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neha reached home from Ukraine, said that Indian students were being harassed after drinking alcohol in the crowd

मंडी: यूक्रेन से घर पहुंचीं की नेहा, बोलीं- भीड़ में भारतीय विद्यार्थियों से शराब पीकर की जाती रही धक्कामुक्की

Sat, 05 Mar 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 07:51 PM IST
सार

नेहा ने बताया कि उन्होंने रोमानिया बॉर्डर पर फ्लाइट के इंतजार में माइनस 5 डिग्री तापमान में दो दिन और रातें बिना कंबल गुजारीं। कहा कि बॉर्डर पर भारतीय और नाइजीरियन विद्यार्थियों से शराब पीकर धक्कामुक्की की जाती रही। 
बताया कि वह बड़ी चुनौतियों का सामना कर घर पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Neha reached home from Ukraine, said that Indian students were being harassed after drinking alcohol in the crowd
यूक्रेन से घर पहुंचीं की नेहा - फोटो : संवाद

विस्तार

कई चुनौतियों का सामना कर हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के जेल रोड की नेहा शनिवार सुबह करीब सात बजे यूक्रेन से घर पहुंचीं। नेहा की आंखों में इसकी खुशी साफ झलक रही थी। पिता रमन सूद ने बेटी को गले से लगा लिया। मां सीता सूद भी बेटी को देखकर खुश हो गईं। नेहा ने बताया कि उन्होंने रोमानिया बॉर्डर पर फ्लाइट के इंतजार में माइनस 5 डिग्री तापमान में दो दिन और रातें बिना कंबल गुजारीं। कहा कि बॉर्डर पर भारतीय और नाइजीरियन विद्यार्थियों से शराब पीकर धक्कामुक्की की जाती रही। बताया कि वह बड़ी चुनौतियों का सामना कर घर पहुंची हैं।

विज्ञापन


26 फरवरी को यूक्रेन से बस में अन्य साथियों के साथ निकलीं। रोमानिया बॉर्डर से आठ किलोमीटर पीछे बस से उतार दिया गया। बर्फ पर 8 किलोमीटर पैदल सफर कर रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचे। भारी भीड़ थी। करीब पांच हजार विद्यार्थी और लोगों का जमावड़ा था। भारतीय और नाइजीरियन लड़के-लड़कियों को आगे जाने नहीं दिया जा रहा था। दो दिन खाने को एक कैंप के माध्यम से बिस्किट और गर्म पानी मिला। नेहा ने बताया कि उनकी डॉ. सुनील ने बहुत मदद की और भारत पहुंचाने तक भूमिका निभाई। यूक्रेन से जैसे ही नेहा मंडी पहुंची तो मां ने उसकी आरती उतारी और उसके पिता ने उसे आंसू भरी आंखों से गले लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed