हिमालय ब्यूटी ने 15 प्रतिभागियों को मात देकर जीता मिस अखंड भारत का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने मिस अखंड भारत का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब की दौड़ में शामिल देश विदेश की सुंदरियों को मात देकर नेहा ने यह उपलब्धि हासिल की।
शिमला में हुए मिस अखंड भारत-2017 प्रतियोगिता के फिनाले में नेहा चौधरी ने रैंप पर खूब चमक बिखेरी। यह प्रतियोगिता अमन गांधी फिल्म प्रोडक्सन द्वारा करवाई गई। जिसमें देश व विदेश से 15 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने शिमला में संपन्न हुए मिस अखंड भारत फिनाले में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है।
ग्लोबल प्लेस एंड स्टॉप टैरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा विदेशों की मॉडल ने भी भाग लिया।
अमन गांधी फिल्म प्रोडक्सन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 नवंबर को हुआ। जिसमें नेहा चौधरी ने बाजी मारी। प्रतिभागियों ने आतंकवाद को रोकने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी को एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान 26 नवंबर को 26/11 अटैक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
इससे पहले भी नेहा चौधरी ने द हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं दिल्ली में आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का अवार्ड जीत चुकी नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ है। उपलब्धि से खुश नेहा का कहना है कि वह देश के लिए नई मुहिम शुरू करेंगी।
उन्होंने कहा कि भारत का नाम अंग्रेजों ने इंडिया रखा था। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया के रूप में ही जाना जाता है। जबकि भारत नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकृत नहीं है। इसके लिए वह संसदीय सत्र के दौरान राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं से अपील करेंगी कि देश हित में इंडिया की जगह देश का नाम भारत किया जाए।