फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   negligency with national flag.

..और तिरंगा फहराए बिना ही चलता रहा राष्ट्रगान

Wed, 15 Apr 2015 11:19 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 15 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
negligency with national flag.

हिमाचल दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के दौरान हुई चूक के कारण मौके पर उपस्थित आला पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, राष्ट्रगान शुरू हुआ ही था कि अचानक रस्सी उलझ गई और तिरंगा आधा झुक गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी ध्वज को ठीक करने में लगे रहे और दूसरी ओर राष्ट्रगान बजता रहा, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी झंडा ठीक करने में ही लगे रहे। मुख्यातिथि परेड निरीक्षण के बाद सलामी मंच पर लौट भी आए लेकिन झंडा पूरा नहीं फहराया जा सका था।

विज्ञापन


मुख्यातिथि के सलामी मंच पर वापस पहुंचते ही आला अधिकारियों के पसीने छूट गए। करीब सात मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे झंडा फहराया जा सका। हालत ऐसी थी कि ध्वज को फहराने के लिए पुलिस आला अधिकारी, उपायुक्त कुल्लू के अलावा अन्य लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि जब तक झंडा पूरी तरह नहीं फहराया जाता है, मार्चपास्ट की सलामी नहीं हो सकती थी। अधिकारियों और कर्मचारियों की नाकामी के बाद मौके पर मौजूद सेवा दल के कार्यकर्ता ने किसी तरह झंडे को फहराया। हालांकि, किसी तरह झंडा तो फहरा दिया गया है।


लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस को कहीं न कहीं कटघरे में खड़ा कर गया है। इधर, उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि चूक हुई थी लेकिन पुलिस वालों ने इसे सुधार लिया है। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम सामान्य रूप से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed