फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEET Result 2019: eight thousand students passed neet in himachal

नीट में चमके हिमाचल के होनहार, ओबीसी में रामपुर के शिवम का 308 रैंक

Wed, 05 Jun 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
NEET Result 2019: eight thousand students passed neet in himachal

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का बुधवार को घोषित परिणाम में हिमाचल के होनहार भी चमके हैं। भले ही सूबे से कोई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर टॉप- 50 में जगह नहीं बना सका, लेकिन प्रदेश का परिणाम 63.28 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले परिणाम में 2.05 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। साल 2018 में प्रदेश में नीट का परिणाम 61.23 फीसदी रहा था। हिमाचल के विभिन्न केंद्रों में बीते पांच मई को 12,646 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8,003 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी में 50 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले और आरक्षित वर्गों में 40 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। हिमाचल के 13,868 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा देने के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 1,222 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय बनाएगा स्टेट मेरिट

NEET Result 2019: eight thousand students passed neet in himachal

परिणाम घोषित होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्टेट मेरिट बनाएगा। प्रदेश विश्वविद्यालय में ही मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। अंकों के आधार पर प्रदेश विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉट करेगा।

स्टेट मेरिट से प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में 600 सीटें भरी जाएंगी। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेज एमएमयू सहित सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में भी सीटें भरी जाएंगी। एमबीबीएस और बीडीएस में भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय जल्द ही आवेदन लेने के लिए शेड्यूल जारी करेगा। 

इस छात्र ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 1243वां रैंक पाया

जिला शिमला के रामपुर में रहने वाले शिवम कुमार ने 645 अंक लेकर ओबीसी वर्ग में देश भर में 308वां रैंक हासिल किया है। शिवम ने 720 में से 645 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 1243वां रैंक भी प्राप्त किया है।

इनके अलावा हमीरपुर के उदय को 635 और मंडी के अमन को 634 अंक मिले हैं। नीट परीक्षा में सूबे के दर्जनों विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

जिला हमीरपुर के विकास खंड बिझड़ी के जमली पंचायत के उदय प्रताप सिंह ने 641 अंक प्राप्त किए हैं। उदय का ऑल इंडिया रैंक 2162 रहा है। जबकि कैटेगिरी रैंक 1515 है। उदय के पिता सुरेंद्र कुमार ठेकेदार हैं, जबकि माता कविता कुमारी गृहणी है।

उदय दिन में नौ घंटे पढ़ाई करता रहा है। उदय न्यूरो सर्जन बनना चाहता हैं। नेताजी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पधर के जमा दो कक्षा के पास आउट छात्र अमन ठाकुर ने नीट की परीक्षा में 634 अंक प्राप्त किए हैं। 

इन मेधावियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

नीट परीक्षा में अमन ठाकुर का रैंक 2286 है जबकि कैटागिरी रैंक 1604वां है। अमन ठाकुर के पिता ज्योति प्रकाश द्रंग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरयांबली में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता हेम गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में टीजीटी नॉन मेडिकल हैं।

ऊना की रुहानी ठाकुर ने 632 अंक प्राप्त किए हैं। रुहानी को 2412 रैंक मिला है। जिला हमीरपुर के बाड़ी फरनोल से संबंध रखने वाली दीक्षा ठाकुर ने नीट की परीक्षा में 601 अंक हासिल किए हैं। दीक्षा का सपना न्यूरोलॉजिस्ट बनना है।

छात्रा के पिता रनवीर सिंह कामर्स के प्रवक्ता हैं और माता सीमा कुमारी गृहणी है। दीक्षा का 4847 कैटेगिरी रैंक है। इनके अलावा शिमला के हर्ष ने 622, कोटगढ़ की ऐरिका ने 619, यामिनी ने 610, शिमला की रिया शर्मा ने 605 और भाविक ने 603 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

एसटी कोटे में चंबा के राजेंद्र को 343वां रैंक

NEET Result 2019: eight thousand students passed neet in himachal
राजेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

 नीट के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में चंबा जिला के राजेंद्र कुमार ने एसटी वर्ग में हिमाचल में टॉप किया है। राजेंद्र ने देश भर में 343वां कैटेगिरी रैंक प्राप्त किया है। आर्थिक परिस्थितियां ठीक न होने के बावजूद किसान के बेटे राजेंद्र ने नई बुलंदियों को छुआ है।

जिला चंबा के किन्नौडा गांव के राजेंद्र कुमार ने 492 अंक हासिल किए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित राजेंद्र कुमार ने आल इंडिया केटेगिरी में 343 रैंक प्राप्त किया है।

राजेंद्र कुमार के पिता का देहांत हो चुका है जबकि माता नेणो देवी गृहणी है। राजेंद्र कुमार ने धर्मशाला से 2 वर्षीय कोचिंग प्राप्त की इसके बाद ही उन्होंने नीट की परीक्षा दी। राजेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाइयों और गुरुजनों को दिया है।

ड्रॉप किया पर नहीं हारी हिम्मत, अब लिए 606 अंक

NEET Result 2019: eight thousand students passed neet in himachal

दिन में 12 घंटे पढ़ाई कर कुल्लू के आनी से संबंध रखने वाले रोहित वर्मा ने नीट में 606 अंक हासिल कर मिसाल पेश की है। पिछले साल रोहित नीट परीक्षा में 338 अंक ही प्राप्त कर पाए थे। रोहित ने हिम्मत नही हारी और एक साल कड़ी मेहनत के बाद इस साल दोबारा परीक्षा दी।

रोहित वर्मा बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। पिता हरनाम सिंह रिटायर्ड फौजी हैं और मां रक्षा देवी गांव में खेतीबाड़ी करती है। शिमला में किराये पर कमरा लेकर रोहित ने नीट की तैयारी की।

रोहित की प्रारंभिक शिक्षा आनी के सरकारी स्कूल से हुई है। रोहित मेडिकल की पढ़ाई के बाद डाक्टर बन ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देना चाहते हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय रोहित अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं।

नहीं खुली साइट, नीट परिणाम जानने को भटके अभ्यर्थी

राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, लेकिन साइट न चलने की वजह से सोलन में अभ्यर्थी परेशान दिखे। शाम तक नीट की साइट नहीं चल पाई। इससे ये मायूस दिखे।

नीट का परिणाम आने को लेकर जिले भर के आवेदक खासे उत्साहित थे। सुबह से ही परीक्षा परिणाम की चर्चा चल रही थी। सोलन जिला पुस्तकालय में बड़ी संख्या में नीट के आवेदक एकत्र भी हुए, लेकिन दिन भर साइट न चलने की वजह से उन्हें अपने परीक्षा परिणाम की सही जानकारी नहीं मिल पाई।

परिणाम घोषित होने के बाद साइबर कैफे के बाहर अभ्यर्थी नजर आए। साइट न खुलने से मायूस ही लौटना पड़ा। परिणाम जानने के लिए आवेदक देर रात तक साइट सर्च करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed