फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neeraj elected president of Peeran School SMC for the second time

Shimla News: नीरज दूसरी बार पीरन स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neeraj elected president of Peeran School SMC for the second time
पांच मतों से जीता अध्यक्ष पद का चुनाव
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन की नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन शुक्रवार को किया गया। इसमें नीरज ठाकुर को दूसरी बार एसएमसी अध्यक्ष चुना गया।


प्रधानाचार्य महेश शर्मा की अध्यक्षता में एसएमसी की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। प्रधानाचार्य ने अध्यक्ष के निष्पक्ष चयन के लिए मतदान करवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसमें दो उम्मीदवारों नीरज ठाकुर और सरला शर्मा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसमें नीरज ठाकुर को 19 और सरला को 14 मत पड़े। प्रधानाचार्य ने नीरज ठाकुर को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष घोषित किया। इसके अतिरिक्त रंजना ठाकुर, किरण ठाकुर, विद्या चौहान, सुषमा कौशल, वीना देवी, निशा देवी, मीरा देवी, कुलदीप ठाकुर, राजेंद्र, नंदलाल प्रेमी, जगदीश शर्मा, देवदत्त शर्मा, गुमान सिंह और इंद्र सिंह को एसएमसी का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त शिक्षक मीरा परिहार, शीला शर्मा, राहुल शर्मा को सरकारी सदस्य और पंचायत प्रधान किरण शर्मा को बतौर सदस्य शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article