{"_id":"c511406254a048987365ce87789e92b9","slug":"ncert-scholarship-given-brightest-gift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी ने होनहारों को दिया ये बड़ा ईनाम! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी ने होनहारों को दिया ये बड़ा ईनाम!
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी ने जमा दो तक की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना की स्कॉलरशिप को बढ़ाते हुए प्रदेश के होनहारों को तोहफा दिया है। नए नियमों के तहत होनहारों को 500 के बजाय 1250 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन
केंद्र ने स्कालरशिप राशि में 750 रुपये इजाफा किया है। यह लाभ इसी शैक्षणिक सत्र से मिलना शुरू होगा। इससे पहले छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा पास करने वालों को 500 रुपये प्रतिमाह स्कालरशिप मिलती थी।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 25 से बढ़ाकर 32 की गई है। पहले चरण की परीक्षा 2 नवंबर को निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति बढ़ने की पुष्टि राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद सोलन की प्रधानाचार्य मीरा वालिया ने की है।
विज्ञापन
6000 से अधिक देते हैं परीक्षा
हर साल 6 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। दसवीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए नौवीं कक्षा में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 32 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन होता है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी।
2 नवंबर को होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र 10 मई, 2015 को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बैठेंगे। पीएचडी तक मिलती है छात्रवृत्ति जमा दो कक्षा तक दो वर्ष तक विद्यार्थियों को 700 से 1250 रुपये और स्नातक में 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति होनहारों को मिलती है।
वहीं, इसके आगे पीएचडी तक इस योजना का लाभ विद्यार्थी को मिलता है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के अलावा छात्रों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति में 500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति 4 वर्ष तक मिलेगी। यह छात्रवृत्ति परीक्षा आठवीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए होगी।