फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NCERT increased scholarship amount under National Talent Search Scheme from 500 to 1250 rupee

NCERT : अब इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप

Fri, 25 Jul 2014 10:23 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
NCERT increased scholarship amount under National Talent Search Scheme from 500 to 1250 rupee

+2 तक एनसीईआरटी की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना (नेशनल टेलेंट सर्च स्कालरशिप) में अब होनहारों को 500 के बजाय 1250 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। केंद्र ने स्कालरशिप राशि में 750 रुपये इजाफा किया है।

विज्ञापन


यह लाभ इसी शैक्षणिक सत्र से मिलना शुरू होगा। इससे पहले छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा पास करने वालों को 500 रुपये प्रतिमाह स्कालरशिप मिलती थी। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 25 से बढ़ाकर 32 की गई है।
विज्ञापन


पहले चरण की परीक्षा 2 नवंबर को निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति बढ़ने की पुष्टि राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद सोलन की प्रधानाचार्य मीरा वालिया ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6000 से अधिक देते हैं परीक्षा

NCERT increased scholarship amount under National Talent Search Scheme from 500 to 1250 rupee

हर साल 6 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। दसवीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए नौवीं कक्षा में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 32 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन होता है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। 2 नवंबर को होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र 10 मई, 2015 को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बैठेंगे।

पीएचडी तक मिलती है स्कालरशिप
+2 तक दो वर्ष तक विद्यार्थियों को 700 से 1250 और स्नातक में 2000 प्रतिमाह स्कालरशिप होनहारों को मिलती है। वहीं, इसके आगे पीएचडी तक इस योजना का लाभ विद्यार्थी को मिलता है।

चार साल मिलेंगे 500 रुपये

NCERT increased scholarship amount under National Talent Search Scheme from 500 to 1250 rupee

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के अलावा विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति में 500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति 4 वर्ष तक मिलेगी। यह छात्रवृत्ति परीक्षा आठवीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए होगी।

राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद सोलन की प्रधानाचार्य मीरा वालिया ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से स्टूडेंटस को काफी फायदा होगा। साथ ही गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले बच्चे भी इससे काफी राहत महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed