फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naw Mata's annual home held amidst the light of mashaal Thousands of people gathered to see the wonderful vie

Mandi: मशालों की रोशनी के बीच हुआ नाऊ माता का वार्षिक होम, अद्भुत नजारे को देखने उमड़े हजारों लोग

Sat, 27 Aug 2022 04:04 PM IST
Krishan Singh मनोज शर्मा, नगवाईं(मंडी)
मनोज शर्मा, नगवाईं(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 04:04 PM IST
सार

मंडी जिले के नगवाईं में नाऊ माता का होम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चारों तरफ मशालों की रोशनी के बीचनाऊ माता मंदिर परिसर अंबिका माता के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Naw Mata's annual home held amidst the light of mashaal  Thousands of people gathered to see the wonderful vie
नाऊ माता मंदिर परिसर में जलाईं मशालें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर वर्ष की भांति इस साल भी हिमाचल के मंडी जिले के नगवाईं में नाऊ माता का होम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चारों तरफ मशालों की रोशनी के बीचनाऊ माता मंदिर परिसर अंबिका माता के जयकारों से गूंज उठा। रात को करीब 11:00 नाऊ माता के खारे को प्राचीन मंदिर (माता का भंडार) रांगड से नाऊ लाया गया। माता के स्वागत के लिए नाऊ और पनाऊ गांव के लोग हाथों में मशालें लेकर मंदिर परिसर में खड़े हुए। माता के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद सभी मशालों को एक कुंड में डाला गया और होम प्रज्वलित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस अद्भूत, अलौकिक और देव आस्था से परिपूर्ण नजारे को देखने के लिए हजारों भक्त माता के मंदिर पहुंचे थे।  इसके बाद रात भर माता के मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कार्यक्रम में पूरी रात पालमपुर से आई पार्टी ने भजनों से माता का गुणगान किया और माता के मंदिर में आए भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। सुबह करीब तीन बजे माता का रथ भंडार से लाया गया। इसके बाद माता के रथ की श्रृंगार की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, सदर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर व ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed