फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   navarater in shimlanavarater in shimla

Shimla News: तारादेवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर 8 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
navarater in shimlanavarater in shimla
सुबह 05:00 बजे खुले मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 05:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। देर शाम तक आठ हजार श्रद्धालुओं ने तारा माता के आगे शीश नवाया। सुबह 6:00 बजे मंदिर में आरती की गई। इसके बाद चौथे नवरात्र पर मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई। मंदिर में पुजारियों ने अखंड चंडी पाठ किया। सुबह 9:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। रात 9:00 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं ने भंडारा चखा। 11 अक्तूबर को अष्टमी के दिन मंदिर में हवन यज्ञ, कन्या पूजन और दंगल का आयोजन किया जाएगा। पंजाब, हरियाणा से पहलवान दंगल में भाग लेंगे। उधर, कालीबाड़ी मंदिर में भी रविवार को भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया। रात 10:00 बजे तक दर्शनाें के लिए मंदिर के कपाट खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed