{"_id":"68ac622be6fabcebe100f499","slug":"natural-wheat-flour-will-be-sold-in-urban-depots-shimla-news-c-19-sml1002-590661-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहरी डिपुओं में बिकेगा प्राकृतिक गेहूं का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहरी डिपुओं में बिकेगा प्राकृतिक गेहूं का आटा
विज्ञापन
शिमला। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं का आटा पहले चरण में शहरी डिपुओं में बेचा जाएगा। इसके बाद ग्रामीण डिपुओं में इसकी सप्लाई भेजी जाएगी।
प्राकृतिक खेती विंग की ओर से प्रदेशभर के किसानों से 214 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। टेस्टिंग के दौरान दो मीट्रिक टन गेहूं की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई जिसे किसानों को लौटा दिया गया। इसलिए प्राकृतिक खेती विंग अब केवल 212 मीट्रिक टन गेहूं की ही पिसाई करवाई जाएगी। इसकी पिसाई तीन चरणों में होगी। ग्राहकों को आटा 100 रुपये किलो और दलिया 115 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा जाएगा। दलिया की आधा किलो की पैंकिंग और आटे को पांच किलो की पैकिंग में बेचा जाएगा। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उपनिदेशक मोहिंद्र सिंह भवानी ने कहा कि कुछ दिनों में शहरी डिपुओं में प्राकृतिक गेहूं के फोर्टिफाइड आटे और दलिये की सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत शहरी डिपुओं से इसलिए की जा रही है क्योंकि यहां पर इसकी ज्यादा बिक्री होती है। संवाद