फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National skiing championship in koksar sissu lahaul spiti

लाहौल-स्पीति: कोकसर-सिस्सू में स्कीइंग के करतब दिखाएंगे प्रतिभागी

Sat, 19 Mar 2022 04:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
National skiing championship in koksar sissu lahaul spiti
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर-सिस्सू में दो से चार अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सिस्सू तथा कोकसर की स्की ढलान पर प्रतिभागी स्कींइग के करतब दिखाएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बीते शुक्रवार को प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकार ने इसके लिए 30 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के खुलने से लाहौल-स्पीति में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सिस्सू और कोकसर में करवाई जाएगी। वहीं, राज्य स्तरीय लोकनृत्य और आर्चरी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed