{"_id":"623b4d8c594e3a463f4f9a1c","slug":"national-level-alpine-skiing-and-snowboard-competition-from-april-2-in-lahul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता: लाहौल की बर्फीली ढलानों में उतरेंगे खतरों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता: लाहौल की बर्फीली ढलानों में उतरेंगे खतरों के खिलाड़ी
Wed, 23 Mar 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:13 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, लाहौल-स्पीति प्रशासन और स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देशभर के स्कीयर्स भाग लेंगे।
विज्ञापन
स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में दो अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर की अल्पाइन स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, लाहौल-स्पीति प्रशासन और स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देशभर के स्कीयर्स भाग लेंगे। दो से चार अप्रैल तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लगभग 100 के करीब प्रतिभागियों के आवेदन आ गए हैं। अटल टनल रोहतांग के बन जाने से घाटी में पहुंचना अब आसान हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश की स्की ढलानों में बर्फ हटना शुरू हो गई, लेकिन लाहौल की स्की ढलानें अभी भी बर्फ से लदी हुई हैं। प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ने कहा कि दो से चार अप्रैल तक लाहौल में स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय ओपन स्की और स्नो बोर्ड चैंपियनशिप करवाई जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने को प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन