फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national highway five closed due to landslide in kashang kinnaur

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी दरकने से फिर थमे वाहनों के पहिये, सैलानी फंसे

Fri, 12 Jul 2019 06:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
national highway five closed due to landslide in kashang kinnaur
कांशग के पास नेशनल हाईवे पांच बंद - फोटो : अमर उजाला

जिले के नेशनल हाईवे पांच पर कांशग के पास वाहनों के पहिये फिर से पूरी तरह से थम गए हैं। गुरुवार दोपहर को पहाड़ी दरकने से बोल्डरों और चट्टानों के खिसकने से नेशनल हाईवे  यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


ऐसे में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह-काजा और शिमला से संपर्क कटा हुआ है। जिले की 24 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों समेत देश-विदेश के पर्यटकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है।
विज्ञापन


मार्ग अवरुद्ध होने से पर्यटकों समेत ग्रामीण रास्ता बहाली के इंतजार में हैं। काशंग झूले के पास बाधित हाईवे पांच शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि हैवी ब्लास्टिंग के चलते हाईवे पांच पर आए दिन पहाड़ी दरकने से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना हाईवे पर बार-बार यातायात ठप होने से पर्यटकों को भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

हालांकि सीमा सड़क संगठन ने शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे से ही बाधित एनएच पांच को बहाल करने के लिए दोनों तरफ पांच मशीनों के साथ दर्जनों मजदूर तैनात किए हैं, जो बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

भूखे प्यासे वाहनों में मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोग

इस संबंध में संतोष नेगी, दावा नेगी, धर्मेंश्वर सिंह नेगी, दीपक नेगी, राजेश नेगी, अमित नेगी, राजभगत नेगी, रामगोपाल नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, भानू प्रताप नेगी, दिव्या नेगी, करतार सिंह, सतीश कुमार, कमल, प्रभात नेगी, सुरेंद्र नेगी, निहारिका, सारिका, मिताली, मधु, कविता, अभिमन्यु और नेहा सहित अन्य लोगों के अनुसार एनएच बंद होने से काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें भूखे प्यासे वाहनों में इंतजार करना पड़ रहा है। लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।  वहीं पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने से बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।

वहीं इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार एनएच पांच पर 40 मीटर लंबे मार्ग पर भारी भरकम चट्टानें और बोल्डर आने से यातायात बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार पहाड़ी दरकने से मार्ग को खोलना मुश्किल हो रहा है। पांच मशीनरी और दर्जनों मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं। बाधित मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed