National Games 2023: हिमाचल की महिला टीम ने हैंडबाल में पहली बार में जीत लिया गोल्ड
हिमाचल ने पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था जिसमें स्वर्ण पदक जीता है।
विस्तार
गोवा में चल रहे 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। बुधवार को फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 40-20 के अंतर से हराया। हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम ने पहली बार प्रतियोगिता के क्वालिफाई किया है और स्वर्ण पदक हासिल किया। हिमाचल की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेनिका पाल ने सबसे अधिक 9 गोल दागे। भावना ने 7, मिताली ने 6, निधि ने 5, शालिनी ने 5, गुलशन ने 3, प्रियंका ने 4 गोल किए। कप्तान एवं गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने सभी मैच जीते हैं। लीग मुकाबलों में गोवा, राजस्थान और सेमीफाइनल में दिल्ली को परास्त किया। टीम की चीफ कोच स्नेहलता, कोच मनोज ठाकुर, मैनेजर संगीता शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने शुरुआत से लेकर आखिर तक बेहतर प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा, जिला खेल अधिकारी शिमला अनुराग वर्मा ने टीम को जीत पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:- National Games 2023: राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता गोल्ड, हरियाणा हारा