फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national academy of sciences allahabad research on newton's laws challenged by scientist ajay sharma

न्यूटन नियम को चुनौती देने वाले वैज्ञानिक को मिली बड़ी सफलता

Fri, 06 May 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 May 2016 10:40 AM IST
सार

  • वैज्ञानिक अजय शर्मा की मेहनत लाई रंग, विज्ञान अकादमी करेगी शोध कार्य की जांच
  • आर्किमिडीज, न्यूटन और आइंस्टीन के सिद्धांतों को दी है चुनौती
  • ‘अमर उजाला’ ने भी समय-समय पर प्रमुखता से उजागर किया मामला
  • भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कड़ा संज्ञान

विज्ञापन
national academy of sciences allahabad research on newton's laws challenged by scientist ajay sharma
नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज इंडिया का कहना है कि अजय शर्मा के दावे विज्ञान की दिशा बदलने वाले हैं।

विस्तार

आर्किमिडीज, न्यूटन और आइंस्टीन के सिद्धांतों को चुनौती देने वाले हिमाचल के वैज्ञानिक अजय शर्मा की मेहनत रंग ला रही है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने उनके शोध कार्य को नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज इंडिया इलाहाबाद को भेज दिया है। अब देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक जांच करेंगे कि अजय शर्मा के इन दावों में कितना दम है।

विज्ञापन


उधर, नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज इंडिया का कहना है कि अजय शर्मा के दावे विज्ञान की दिशा बदलने वाले हैं। इसलिए इन दावों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। इसके लिए भौतिकी के बड़े वैज्ञानिकों से मदद ली जा रही है। उनसे और पेपर मांगे गए हैं।
विज्ञापन


अजय शर्मा की इस खोज को ‘अमर उजाला’ समय-समय पर प्रमुखता से उजागर करता आया है। शर्मा यहां सहायक निदेशक शिक्षा के पद पर तैनात हैं। उनकी 34 वर्ष की मेहनत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं वैज्ञानिक अजय शर्मा के दावे

national academy of sciences allahabad research on newton's laws challenged by scientist ajay sharma
वैज्ञानिक अजय शर्मा की दो पुस्तकें इंग्लैंड के कैंब्रिज से प्रकाशित हो चुकी हैं।

अजय शर्मा ने अमेरिका यूरोप से प्रकाशित शोध पत्रों में 2266 वर्ष पुराने आर्किमिडीज के सिद्धांत, 331 वर्ष पुराने न्यूटन के नियमों और आइंस्टीन के पदार्थ-ऊर्जा समीकरण का संशोधन किया है। अजय शर्मा की दो पुस्तकें ‘बियोंड न्यूटन एंड आर्किमिडीज’ और ‘बियोंड आइंस्टीन एंड e=mcw’इंग्लैंड के कैंब्रिज से प्रकाशित हो चुकी हैं।

ये पुस्तकें शर्मा के शोधपत्रों पर आधारित हैं। अजय के न्यूटन आइंस्टीन और आर्किमिडीज पर शोध को नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज इंडिया इलाहाबाद में जांचा जा रहा है। नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज इंडिया के कार्यकारी सचिव ने इस बात की पुष्टि की है।

भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार अकादमी के मेंबर और फैलो अजय के शोध की जांच कर रहे हैं। अजय शर्मा जून 2015 में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिले थे और उन्होंने पुस्तकों के मूल्यांकन की प्रार्थना भी की थी।

वैज्ञानिक अजय शर्मा के दावे

  1. महान न्यूटन ने नहीं दिया था गति का दूसरा नियम
  2. अधूरा है न्यूटन का गति का तीसरा नियम
  3. 2265 वर्ष पुराने आर्किमिडीज सिद्धांत भी अधूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed