फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Naresh Chauhan said – In 2017, the Modi government imposed 'Jizya Tax' in the name of GST.

Shimla: नरेश चौहान बोले- 2017 में मोदी सरकार ने जीएसटी के नाम पर 'जजिया टैक्स' लगाया

Wed, 24 Sep 2025 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 01:10 PM IST
सार

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को जीएसटी लगाने के बाद नुकसान हुआ है। जीएसटी प्रतिपूर्ति केवल जयराम सरकार के कार्यकाल तक ही मिलती रही। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह मुआवजा बंद हो गया। 

विज्ञापन
Naresh Chauhan said – In 2017, the Modi government imposed 'Jizya Tax' in the name of GST.
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 में मोदी सरकार ने जीएसटी के नाम पर जजिया लगाया। टैक्स लगाएंगे भी यही लोग और इसे कम करने का क्रेडिट भी यही ले रहे हैं। कांग्रेस तो शुरू से ही इसे गब्बर सिंह टैक्स बताती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश आते हैं तो कहते हैं कि केंद्र के वसूले टैक्स का हिस्सा राज्य को भी मिलेगा। इसमें कोई एहसान वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को जीएसटी लगाने के बाद नुकसान हुआ है। जीएसटी प्रतिपूर्ति केवल जयराम सरकार के कार्यकाल तक ही मिलती रही। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह मुआवजा बंद हो गया है। चौहान ने पूछा कि जब यह टैक्स लगाया तो किसकी सरकार थी।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में बुधवार को चौहान ने कहा कि जीएसटी के तहत केंद्र ने 55 हजार करोड़ रुपये का टैक्स लगाया। उसे भी हिमाचल में विपक्ष को बताना चाहिए कि कहां इसे खर्च किया गया। लगाने वाली भी भाजपा की ही सरकार थीं। इतना भारी टैक्स लिया। उन्होंने कहा कि टैक्स कम होने का फायदा उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। 2025-26 में 11690 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से टैक्स के आने हैं। विपक्ष के नेता और सांसदों को हिमाचल के लिए केंद्र से विशेष पैकेज मांगना चाहिए।
विज्ञापन


बोले, भाजपा को मुख्यमंत्री की लोकप्रियता रास नहीं आ रही
नरेश चौहान ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने ट्रोल आर्मी बनाई है। भाजपा को मुख्यमंत्री की लोकप्रियता रास नहीं आ रही है। वह लाइव कर रहे हैं ताे अब तक तो 50 लोग गालियां दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed