{"_id":"5a4235224f1c1baa268b5f48","slug":"narendra-modi-is-the-first-pm-to-attend-oath-taking-ceremony-of-himachal-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के शपथ समारोह में शिमला आने वाले पहले पीएम बने मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के शपथ समारोह में शिमला आने वाले पहले पीएम बने मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले नरेंद्र मोदी पहले पीएम बन गए हैं। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने शिमला आकर शपथ समारोह में शिरकत नहीं की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहे। देश भर से शिमला आ रहे गणमान्य लोगों के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
साल 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की पहल शुरू की है।
हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब बुधवार को पीएम मोदी ने शिमला पहुंचकर एक और राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन