{"_id":"6103a5f327cf4017c33bb2fb","slug":"narender-atri-appointed-member-of-food-corporation-of-india-consultative-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से नरेंद्र अत्री बने भारतीय खाद्य निगम परामर्श समिति के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से नरेंद्र अत्री बने भारतीय खाद्य निगम परामर्श समिति के सदस्य
Fri, 30 Jul 2021 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी का झंडा बुलंद करने का श्रेय नरेंद्र अत्री को जाता है, लेकिन जयराम सरकार में पिछले साढ़े तीन सालों में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
नरेंद्र अत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नरेंद्र अत्री को भारतीय खाद्य निगम परामर्श समिति का सदस्य नियुक्त किया है। अत्री वर्तमान में प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी और देहरा, ज्वालामुखी विस क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। वह पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी का झंडा बुलंद करने का श्रेय नरेंद्र अत्री को जाता है, लेकिन जयराम सरकार में पिछले साढ़े तीन सालों में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी नहीं मिल पाई है। उधर, नरेंद्र अत्री ने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन