फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nani and Dohti who went to drive away monkeys in the fields died due to electric shock

Himachal: खेतों में बंदरों को भगाने गईं नानी और दोहती की करंट लगने से मौत, कांगड़ा के रक्कड़ में हुआ हादसा

Sat, 30 Mar 2024 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

रक्कड़ पुलिस थाना के अंतर्गत सलेटी में बिजली की तार से करंट लगने से नानी व दोहती की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Nani and Dohti who went to drive away monkeys in the fields died due to electric shock
करंट लगने से नानी व दोहती की मौत(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में नानी व दोहती की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा की कुड़ना पंचायत में शुक्रवार देर रात अंधड़ से बिजली के खंभों से तार टूट कर खेत में गिरे थे। शनिवार सुबह सपना देवी (50) अपने खेतों में बंदर भगाने गईं। उनके साथ दोहती अरूही (5) भी थी। दोनों खेत में गिरे बिजली के तारों की चपेट में आईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना कुड़ना (सलेटी) के वार्ड नंबर 5 में हुई। इससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान रेणु शर्मा समेत अन्य पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे। रक्कड़ पुलिस थाना को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस के आने से पहले ही परिजन दोनों को धुसाहड़ा स्थित अस्पताल में ले गए, पर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अरूही को पहली अप्रैल से जाना था स्कूल
अरूही (5) पुत्री अनमोल और कविता पंचायत चपलाह गुडारा तहसील रक्कड़ की एक ही संतान थी। वह अपनी मां कविता देवी के साथ सलेटी में 16 मार्च को स्कूल की छुट्टियां मनाने आई थी। उसे रविवार को अपनी मां के साथ घर लौटना था। पहली अप्रैल से उसे स्कूल जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed