फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Names of Congress candidates from Himachal can be announced today

Himachal: आज घोषित हो सकते हैं हिमाचल से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम, CM सुखविंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना

Sat, 13 Apr 2024 10:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 Apr 2024 10:39 AM IST
सार

नई दिल्ली में अपराह्न चार बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर से रवाना हुए।

विज्ञापन
Names of Congress candidates from Himachal can be announced today
CM सुखविंदर सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की शनिवार देर शाम घोषणा हो सकती है। नई दिल्ली में अपराह्न चार बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर से रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को ही शिमला से चंडीगढ़ पहुंच गईं और शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय

लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हमीरपुर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अलावा धर्मशाला, गगरेट, सुजानपुर, बड़सर और लाहौल-स्पीति में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो-दो संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल में शामिल हैं।

धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देवेंद्र जग्गी और राकेश चौधरी, गगरेट से रमन जस्वाल और राकेश कालिया, सुजानपुर से सुरेंद्र डोगरा और कुलदीप पठानिया, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रघुवीर सिंह व बड़सर से कृष्ण चौधरी और पूर्व विधायक मनजीत डोगरा का नाम पैनल में है। 

सुजानपुर और लाहौल-स्पीति से भाजपा के नेताओं को भी टिकट दिया जा सकता है। इसे लेकर शनिवार को होने वाली बैठक में मंथन होगा। सुजानपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और लाहौल-स्पीति से पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को लेकर कांग्रेस अभी कशमकश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed