फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Name of sundernagar in polluted cities is subject of concern: Rakesh Jamwal

प्रदूषित शहरों में सुंदरनगर का नाम होना चिंतनीय : राकेश जम्वाल

Fri, 14 Dec 2018 06:28 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Fri, 14 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Name of sundernagar in polluted cities is subject of concern: Rakesh Jamwal

देश के 200 प्रदूषित नगरों में शामिल मंडी जिले के सुंदरनगर की हवा पापा (पॉल्यूशन एबिटिंग प्लांटेशन अभियान) सुधारेगा। नगर परिषद सुंदरनगर 13 पार्कों में पौधरोपण करेगी। साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन


सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में सुंदरनगर का नाम होने से उत्पन्न स्थिति पर प्रस्ताव लाए। कहा कि प्रदेश के सात प्रदूषित शहरों में बद्दी, नालागढ़, पांवटा साहिब, डमटाल, कालाअंब और परवाणू औद्योगिक क्षेत्र होने से वहां वायु प्रदूषण हो सकता है, लेकिन सुंदरनगर
विज्ञापन


में वायु प्रदूषण होना चिंता का विषय है। यहां कोई औद्योगिक इकाई नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वायु प्रदूषण रोकने और हरित हिमालय के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के तहत शहर में पौधरोपण किया जाएगा। प्रदेश में 25 केंद्रों पर प्रदूषण की जांच की जा रही है। इसमें दो सुंदरनगर में स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा जलोड़ी जोत सुरंग का काम

Name of sundernagar in polluted cities is subject of concern: Rakesh Jamwal

 आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत जलोड़ी जोत के नीचे सुरंग का निर्माण किया जाएगा। विभाग शीघ्र इसकी डीपीआर केंद्र को भेजेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी के विधायक किशोरी लाल के प्रश्न के उत्तर में दी।

सीएम ने कहा कि सुरंग बनने से आनी और बंजार दो विस क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। जोत में 4.20 किलोमीटर डबल लेन सुरंग बनाई जाएगी। कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार को 6.36 करोड़ का रफ कोस्ट एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति को भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed