{"_id":"628a512297188f18c051b587","slug":"nalagarh-truck-operators-union-reduce-freight-transportation-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalagarh Truck Union: दिल्ली के लिए अब 11 टन माल पर भाड़ा 500 रुपये होगा सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalagarh Truck Union: दिल्ली के लिए अब 11 टन माल पर भाड़ा 500 रुपये होगा सस्ता
Sun, 22 May 2022 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 May 2022 08:36 PM IST
सार
नालागढ़ ट्रक यूनियन और बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के बीच एक एमओयू साइन हुआ है, जिसके तहत अगर डीजल का दाम एक रुपया बढ़ता है तो यूनियन 35 पैसे भाड़ा बढ़ाती है और डीजल का दाम एक रुपया कम होता है तो 35 पैसे भाड़ा घटता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क कम करने की घोषणा के बाद अब देश की सबसे बड़ी नालागढ़ ट्रक यूनियन भी अपना मालभाड़ा कम करेगी। 25 मई को होने वाली यूनियन की बैठक में नया किराया तय होगा। बताया जा रहा है कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) से ट्रक में दिल्ली जाने वाले 11 टन माल पर 500 और 18 टन पर 750 रुपये भाड़ा कम होगा।
विज्ञापन
गौर हो कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेट्रोल पर आठ और डीजल पर छह रुपये उत्पाद शुल्क कम किया था। इससे पेट्रोल के दाम 9.50 और डीजल के सात रुपये कम हुए हैं। नालागढ़ ट्रक यूनियन और बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के बीच एक एमओयू साइन हुआ है, जिसके तहत अगर डीजल का दाम एक रुपया बढ़ता है तो यूनियन 35 पैसे भाड़ा बढ़ाती है और डीजल का दाम एक रुपया कम होता है तो 35 पैसे भाड़ा घटता है।
विज्ञापन
अब जो पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं, उसके हिसाब से ट्रक में नालागढ़ से कहीं भी 11 टन माल ले जाने पर 100 किमी पर 165 रुपये भाड़ा कम होगा। वहीं, 18 टन पर 250 रुपये प्रति 100 किमी भाड़ा घटेगा। ट्रक यूनियन नालागढ़ के अनुसार अब नया भाड़ा डीजल के 82.16 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से निर्धारित होगा। इस हिसाब से अब दिल्ली का भाड़ा 11 टन पर 495 रुपये और 18 टन माल पर 750 रुपये कम होगा।
विज्ञापन
यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने बताया कि बीबीएनआईए के साथ हुई बैठक में भाड़ा कम या ज्यादा करने के लिए माह की 5, 10, 15, 25 और 30 तारीख निर्धारित की गई है। इसी आधार पर नया भाड़ा 25 मई को लागू किया जाएगा।