फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nalagarh Assembly Seat Celebration of Baba Hardeep victory was seen from Nalagarh to Parwanoo

Nalagarh Assembly Seat: नालागढ़ से परवाणू तक दिखा बावा हरदीप की जीत का जश्न

Sun, 14 Jul 2024 11:38 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

मतगणना के अंतिम दौर तक नालागढ़ में कांग्रेस के झंडे के साथ कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जैसे ही मतगणना पूर्ण हुई और जीत का बिगुल बजाया वैसे ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह की जीत का खुमार नालागढ़ से परवाणू तक देखने को मिला।

विज्ञापन
Nalagarh Assembly Seat Celebration of Baba Hardeep victory was seen from Nalagarh to Parwanoo
नालागढ़ उपचुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता बावा हरदीप सिंह को कंधे पर उठाए हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह की जीत का खुमार नालागढ़ से परवाणू तक देखने को मिला। नालागढ़ में ही नहीं परवाणू में भी लोगों में जीत की खुशी झलकी। परवाणू क्षेत्र के लोगों ने मतगणना शुरू होने के साथ ही नालागढ़ में अपने संपर्क बनाए रखे और समय-समय की अपडेट लेते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही गर्मी के बीच मैदान में डटे रहे। दूसरे दौर के बाद बावा हरदीप सिंह की लीड़ आने पर ही पटाखे चलाने शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान और खुशी का टिकाना कई सवालों के जवाब दे रहा था। मतगणना के अंतिम दौर तक नालागढ़ में कांग्रेस के झंडे के साथ कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जैसे ही मतगणना पूर्ण हुई और जीत का बिगुल बजाया वैसे ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


इसके बाद ढोल-नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जश्र मनाना शुरू कर दिया। विजय जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। बता दें कि कामकाज के सिलसिले के चलते बावा हरदीप सिंह परवाणू क्षेत्र में आते हैं। यहां पर भी लोगों से स्नेह है। वहीं, अब वह नालागढ़ क्षेत्र के विधायक बन गए हैं। इसे लेकर नालागढ़ के साथ-साथ परवाणू के लोगों में भी खुशी झलक रही है।
विज्ञापन


दो सीटें जीतने पर कार्यकर्ता खुश
प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। शनिवार को विधानसभा उपचुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस कमेटी दाड़ला ने भी जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबुजा चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, दाड़लाघाट कांग्रेस जोन अध्यक्ष मनोज गौतम, जगदीश ठाकुर, वेद प्रकाश शुक्ला समेत अन्य ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कांग्रेस की दो सीटों पर जीत का जश्र मनाया गया। लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह की जीत पर लोग झूम उठे। परवाणू कांग्रेस कमेटी परवाणू ने 3:00 बजे कसौली चौक के पास एकत्र हुए। इसके बाद जीत का जश्र मनाने के लिए विजय जुलूस निकाला गया और लोगों को लड्डू बांटे गए। इस मौके पर रविंद्र गर्ग, रमेश राणा, नगर परिषद अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा समेत अन्य ने बधाई दी। 

सीएम-सीपीएस को दी बधाई
उपचुनाव में दो सीटों पर हुई जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सीपीएस संजय अवस्थी को बधाई दी। अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कर्मठ व ईमानदार नेतृत्व की वजह से संभव हो सका। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का विशेष योगदान रहा। अर्की क्षेत्र में भी लगातार विकास का परचम लहराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed