फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naksh, Ishit and Arnav won the doubles and singles matches

Shimla News: नक्ष, ईशित और अरनव ने जीते युगल-एकल मुकाबले

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Naksh, Ishit and Arnav won the doubles and singles matches
शिमला के खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिनटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।फोटो अमर उजा
रोमांच से भरा रहा बैडमिंटन चैंपियनशिप का दूसरा दिन
विज्ञापन

आयु वर्ग-11 में रिधान ठाकुर ने सिद्धविक वर्मा को हराया
समीक्षा ने एक मुकाबले में आदविक कपूर को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खेल जबरदस्त रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरा रहा। खास तौर पर आयु वर्ग-13 के युगल मुकाबलों में नक्ष और ईशित की जोड़ी और आयु वर्ग-15 के एकल मुकाबले में अरनव ठाकुर ने शानदार खेल दिखाकर अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।

इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को लड़कों के आयु वर्ग-11 के एकल मुकाबले खेले गए। इसमें रिधान ठाकुर ने सिद्धविक वर्मा को 21-3, 21-5 से हराया। दूसरे मैच में मानस घामटा ने रियांश चौहान को 21-11, 21-9 से हराया। आरव नेगी ने सौरेश रोहित को 21-8, 21-6 से हराया। निर्भय ने तरश खजूरिया को 21-5, 21-10 और समर ओली ने अधिराज को पराजित किया। कौस्तुब पाप्टा ने तेनरिक पाप्टा को 21-10, 21-17, क्वालिफायर मैच में कौस्तुभ पाप्टा ने समर ओली को 21-19, 21-10 के अंतर से पराजित किया। वहीं रिद्धान ठाकुर ने अभियुक्त को 18-21, 21-11 और 21-18 से पराजित किया। आरव नेगी ने मानस घामटा को 21-9, 21-14 से हराया और सानिध्य चौहान ने निर्भय को 21-17, 21-13 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लड़कियों के आयु वर्ग-11 के एकल मुकाबले में समीक्षा ने आदविक कपूर को 21-4, 21-12 से सीधे सेटों में पराजित किया। जीवा जोगटा ने लियाना फांगती को 21-7, 21-6 और आयु वर्ग-13 के क्वालीफायर मुकाबले में जीवा जोगटा, ओजस्विनी, सानवी और अरिन लुक्टा ने जीत हासिल की। आयु वर्ग-13 के एकल मुकाबलों में मिताक्ष ठाकुर, पूर्वांश वर्मा, रिद्धान ठाकुर और गोबिंद चौहान ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा आयु वर्ग 11 के युगल मुकाबलों में रियांश और टेनरिक, अभियुक्त और सानिध्य, मानस घामटा और निर्भय के अलावा रिधान और रिशांक ने अगले दौर में प्रवेश पाया। इसी आयु वर्ग में नक्ष और ईशित ने यर्थाथ और वेदांत को 16-21, 21-16 और 21-18 के सीधे सेटों में परास्त किया। आयु वर्ग 15 में अरनव ठाकुर, विकास कुमार, आर्यन व्रत, रियान कांता, रुद्धवीर सिंह, दीक्षांत शर्मा, मुकुल रांटा, हर्षिल बसंल, अर्थ रेक्टा, समर्थ, शिवांश धांटा, प्रज्जवल मेहता, हर्षित शर्मा, नमन चौहान, देवांश शर्मा, मानिक गर्ग और हिमांशु ने जीत हासिल की। बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा ने बताया कि शुक्रवार को भी मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article