फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nahan Tanishka represented Himachal in Parliament

Sirmour: नाहन की तनिष्का ने संसद में किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व, देशभर के 10 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Thu, 17 Nov 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 10:37 PM IST
सार

कार्यक्रम के बाद नाहन लौटीं तनिष्का ने बताया कि इस मंजिल तक पहुंचने के लिए नेहरू युवा केंद्र नाहन का विशेष योगदान रहा, जिसकी वह आभारी रहेंगी। 

विज्ञापन
Nahan Tanishka represented Himachal in Parliament
नाहन की तनिष्का पुंडीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन की तनिष्का पुंडीर ने देश की संसद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। 14 नवंबर को नेशनल यूथ कार्यक्रम में देशभर से 10 प्रतिभागियों का चयन संसद में वक्तव्य के लिए हुआ था। इसमें हिमाचल से एकमात्र नाहन की तनिष्का का चयन हुआ। कार्यक्रम के बाद नाहन लौटीं तनिष्का ने बताया कि इस मंजिल तक पहुंचने के लिए नेहरू युवा केंद्र नाहन का विशेष योगदान रहा, जिसकी वह आभारी रहेंगी। बताया कि नेशनल यूथ कार्यक्रम में देशभर से 10 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इसके बाद उन्हें भी हिमाचल प्रदेश से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिला। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ है, वह अपने आप में बहुत अलग है। इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला। इसके अलावा उन्हें देश की दिग्गज राजनीतिक हस्तियों से भी मिलने का मौका मिला। तनिष्का के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं तनिष्का अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। नेहरू युवा केंद्र नाहन के कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तनिष्का होनहार प्रतिभागी हैं। इससे पूर्व उन्होंने जिला व राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed